राम वन गमन पथ का होगा सौंदर्यीकरण, सुगंधित फूलों वाली सुंदर वाटिकाएं भी होंगी तैयार कलेक्टर सिंह ने कार्ययोजना बनाने के दिए निर्देश

महासमुन्द / कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि राज्य शासन की फ्लैगशिप योजनाओं नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, वनाधिकार पट्टा आदि पर अधिकारी पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करें। मुख्यमंत्री द्वारा इसकी सतत् माॅनिटरिंग की जाती है। उन्होंने जिले में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण से छूटे अधिकारी-कर्मचारियों को व्यक्तिगत रूचि लेकर टीकाकरण करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जिले के सभी हाट बाजारों में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाए और अधिक से अधिक लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण कर उन्हें जरूरी दवाईयाॅ भी उपलब्ध कराई जाए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तत, अपर कलेक्टर जोगेन्द्र कुमार नायक, एसडीएम सुनील कुमार चन्द्रवंशी एवं डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों से योजनाओं में अब तक हुई प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली कठिनाइयों और उन कठिनाइयों को दूर करने के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ में मनरेगा श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने में महासमुन्द शीर्ष पर आने पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी सहित मनरेगा टीम को बधाई दी। उपस्थित सभी अधिकारियों ने भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल और उनके टीम को दोनों हाथों से ताली बजाकर बधाई दी।
कलेक्टर डोमन सिंह ने सिरपुर - राम वन गमन पथ, सड़क के दोनों किनारों पर वृक्षारोपण और सड़क से लगे गार्डन के सौंदर्यीकरण के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। ताकि ये पेड़ ऐसा ही फील कराए जैसा भगवान राम के वनवास के वक्त को लेकर यादें लोगों के जहन में है। उन्होंने कहा कि सिरपुर पहले से ही प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर है। वृक्षारोपण के जरिए इन्हें और भी हरा-भरा किया जाए। सुगंधित फूलों वाली सुंदर वाटिकाएं भी तैयार की जायें। वृक्षारोपण में बेर, जामुन, पीपल, बरगद, आॅवला, आम, नीम, करंज आदि के पौधें भी शामिल किए जाए। ताकि राम वन गमन पथ के माध्यम से लोगों को जैव विविधता का एहसास भी हो। उन्होंने राम वन गमन पथ रास्तों पर साईन बोर्ड लगाने एवं लक्ष्मण मंदिर सिरपुर के सामने रायकेरा तालाब में सैलानियों के लिए बोटिंग शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने संबंधित जिला अधिकारियों से बारी-बारी लम्बित प्रकरणों और उनके निराकरण की जानकारी ली।  

 कलेक्टर ने ग्राम सुराजी योजना के तहत बनाये जा रहे गौठानों की व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुसार अपने जिलों में गौठान निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। ताकि जल्द से जल्द इन गौठानों में भी गोबर की खरीदी की जा सकें। उन्होंने गौठान के नजदीक रोजगार के संसाधनो को विकसित करने तथा महिला स्व-सहायता समूहों को इस कार्यों से जोड़ने के लिए विशेष पहल करने की भी बात कही।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !