जिले के प्रभारी मंत्री लखमा के अनुशंसा पर और विधायक किस्मत लाल नंद के अनुशंसा पर किया जाएगा रंगमंच निर्माण

गोपालपुर के सामुदायिक भवन में होगा आहता निर्माण

महासमुन्द 10 फरवरी 2021/ जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के अनुशंसा पर कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला योजना एवं सांख्यिकी के अंतर्गत 01 विकास कार्यों के लिए 05 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। जारी ओदश के अनुसार बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत गोपालपुर के सामुदायिक भवन में आहता निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 2.50 लाख रूपए जारी किया गया हैं। इस निर्माण कार्य के लिए क्रियान्वयन एजेंसी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे।


विधायक किस्मत लाल नंद के अनुशंसा पर किया जाएगा रंगमंच निर्माण

 सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद के अनुशंसा पर कलेक्टर डोमन सिंह ने जिला योजना एवं सांख्यिकी के अंतर्गत सरायपाली के विधायक मद से 13 लाख 50 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई हैं। इनमें ग्राम उमरिया, डुडुमचुंवा, तोरेसिंहा, मुड़पहार, केन्दुढार एवं ग्राम चकरदा में रंगमंच निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !