रिपोर्टर--राजेश साव मो. 9329825537
आज दिनांक 10/02/2021 दिन बुधवार को ग्राम पंचायत कंचनपुर के सरपंच , पंच , एवं ग्रामीण बुजुर्गो ने ग्रामीण मार्ग की समस्या को लेकर अवगत कराया , ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम कंचनपुर से पिपरौद तक 4 km. वाड न.04 कंचनपुर से पौसराडीपा तक लगभग 2km. दूरी एवं कंचनपुर से छवालीपतेरा 3km तक मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण शासकीय एमरजेंसी सेवा की सुविधाएं समय पर नही मिल पाती । बरसात के दिन में स्कूल के छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगातार बारिश होने से बरसात के दिन में मार्ग ज्यादा कीचड़ होने से रास्ता बंद रहता है।सरपंच पंच एवं ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि कई वर्षों से मार्ग की मांग करते आ रहे फिर भी उनकी मांग पूरी नही हुवा बसना विधायक राजा देवेंद्र बहादुर सिंह ने पंच सरपंच एवं ग्रामीणों को बताया कि उनकी मांग को जल्द से जल्द बनवाने की बात कही। चंद्रमणि सिदार, डॉ हेमन्त कौसिक सभापति , राबिकस्यप विधायक प्रतिनिधि, पंच कन्हैया ,श्रवण पटेल ,पुनीत लाल साहू ,त्रिलोचन पटेल ,मोहनसिंह सिदार ,सरपंच राजेश साव,पदमन सिदार ,मोहन पटेल पंच ,आदि उपस्थित थे।
सरपंच , पंच , एवं ग्रामीण बुजुर्गो ने सड़क मार्ग की मांग को लेकर पहुचे विधायक के पास
फ़रवरी 10, 2021
Tags

