छ.ग.टीचर्स एसोसिएशन ने मांगों को लेकर कटघोरा,पाली-तानाखार के विधायक को सौपा ज्ञापन


छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट
जनघोषणा पत्र में उल्लेखित क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन सहित शिक्षकों के मांग को बजट सत्र में  उठाने तथा मुख्यमंत्री जी को अनुसंशा सहित भेजने मांगा समर्थन

       छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष मनोज चौबे के मार्गदर्शन एवं पोड़ी ब्लाक अध्यक्ष रामशेखर पाण्डेय, कटघोरा ब्लाक अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद पांडेय के नेतृत्व एवं प्रदेश संयुक्त सचिव कन्हैया देवांगन की उपस्थिति में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरुषोत्तम कंंवर एवं पाली तानाखार के विधायक मोहित केरकेट्टा से भेंटकर  मांग पत्र  सौपे।

 रामशेखर एवं चंद्रिका पाण्डेय ने बताया कि सरकार के जनघोषणा पत्र में क्रमोन्नति, पुरानी पेंशन को शामिल किया गया है व कई मांग लंबित है जिनके निराकरण  हेतु आवश्यक पहल करने की आवश्यकता है इसके लिए माँगो को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने तथा मुख्यमंत्री जी को माँगो को अनुसंशा सहित भेजकर मांगों को पूरा कराने का कटघोरा एवं पाली तानाखार के विधायक  से पहल करने  का आग्रह किया। जिस पर  विधायक जी ने मांगों को समर्थन करते हुए विधान सभा के बजट सत्र में उठाने  की बात कही।

      ज्ञात हो एल बी संवर्ग के शिक्षको को 23 वर्ष की सेवा के बाद 1 बार भी क्रमोन्नति नही दी गई है, सरकार के जनघोषणा पत्र में इसे लागू करने कहा गया है, किन्तु लगातार मांग के बाद भी अधिकारियो ने प्रावधान नही किया है, इसी तरह सहायक शिक्षको के पदोन्नति के लिए 28 हजार पद रिक्त है किन्तु शिक्षा विभाग ने पदोन्नति ही नही किया है, इसके अलावा वेतन विसंगति, पुरानी पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति, लंबित महंगाई भत्ता व 2 वर्ष में संविलियन किये जाने के बाद 2 वर्ष से अतिरिक्त सेवा अवधि के लिए वेटेज देते हुए वेतन निर्धारण की मांग भी लंबित है । क्रमोन्नति,पदोन्नत्ति,वेतन विसंगति,पुरानी पेंशन बहाली,अनुकम्पा नियुक्ति,आदि प्रमुख मांग शामिल है।

 ज्ञापन सौपने वालों में कन्हैया लाल देवांगन, राम शेखर पांडेय, चंद्रिका प्रसाद पांडेय,अशोक कुमार भारद्वाज,राधे मोहन तिवारी,संतोष साहू,शिवकुमार साहू, कलीराम खूंटे, जवाहर लाल देवांगन,राजेश कुमार यादव, रूपेश कुमार चौहान, नंद किशोर कंवर, राजेश कुमार भारद्वाज,लीलाराम साहिल,योगेश कुमार कांत, रेशम लाल टंडन, सत्यनारायण कैवर्त, छोटूराम कैवर्त , हरप्रसाद भारद्वाज, शिव कुमार बैगा, भुजबल यादव आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !