व्हाटसअप में अश्लील फ़ोटो, मैसेज भेजने वाला आरोपी हुवा। गिरफ्तार

गरियाबंद /फिंगेश्वर--- मामला फिंगेश्वर थाना का है। दिनांक 30/01/2021 को प्रार्थिया द्वारा फिंगेश्वर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई की जिला नुआपुडा(उड़ीसा) ग्राम बेलरदोना का रहने वाला  तुलेश साहू के साथ पूर्व में दोस्ती हुआ। दोस्ती के दौरान आरोपी तुलेश साहु द्वारा  दोस्ती का गलत फायदा उठाकर ,अश्लील फोटो खिंच कर रखा था। बाद में आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी के लिए दबाव बनाने लगा और शादी न करने पर अश्लील फोटो को वायरल करने का धमकी देने लगा पीड़िता द्वारा शादी से इनकार करने पर। आरोपी  पीड़िता से बदला लेने व बदनाम करने के लिए, पीड़िता के फोटो को उसके तथा उसके रिश्तेदारो के मोबाइल पर व्हाट्सअप के माध्यम से भेजने लगा। मामले  में पीड़िता की रिपोर्ट पर तुलेश साहू के विरुद्ध थाना फिंगेश्वर में  अपराध क्रमांक29/2021 धारा 509(ख)भादवी पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया

     मामले को गम्भीरता से लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक गरियाबंद श्री भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर के मार्गदर्शन में थाना फिंगेश्वर को कार्यवाही हेतु निर्देशीत किया गया ।मामले में थाना फिंगेश्वर पुलिस द्वारा 24 घंटे  के अंदर आरोपी तुलेश साहू पिता भोलानाथ साहू उम्र 21 वर्ष साकिन बेलरदोना ,थाना  कोमना जिला नुआपुडा(उड़ीसा) को नुआपुडा उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया ,आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन को जब्त किया गया है।प्रकरण में आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूषण चंद्राकर, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, प्रधान आरक्षक  राजकुमार साहू,प्रधान आरक्षक रब्बान खान,आरक्षक भानुप्रताप साहू,आरक्षक तरुण सिंह सिदार,आरक्षक  मनोज निषाद का सराहनीय योगदान रहा।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !