*छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
पाली / कोरबा - कोरबा जिले के पाली विकास खंड में आज जिले के चौथे अनुभागीय कार्यालय का उद्घाटन हुआ मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधान सभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल और कोरबा सासंद श्रीमती जयोत्सना चरणदास महंत ने उद्घाटन किया गया । अनुभागीय का मुख्यालय पाली है जो जिला मुख्यालय कोरबा से 60 KM की दूरी पर है , इस अनुभाग में 2 तहसील और 138 ग्रामों की संख्या है, जिसका कुल जनसंख्या 2011 के अनुसार 193186 है । जिसमें पटवारी हल्का 49 और 39 पदस्थ हैं ,कोटवारो की संख्या 90 है , पाली क्षेत्र में पर्यटन स्थल और दर्शनीय स्थल चैतुरगढ , नरसिंह गंगा है। जिसमें विभिन्न संस्थाओं भी है जनपद पंचायत 01 , ग्राम पंचायत 93 , थाना 01 ,प्राथमिक स्वास्थय केंद्र 06 , आयुर्वेद औषधाय 04 , पशु औषधाय 05 , प्राथमिक शाला 154 ,माध्यमिकशाला 120 और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय 34 है जिसमें साप्ताहिक बाजार 16 और कोल माइंस 05 है सभी इस पाली अनुभाग के अंतर्गत आता है ।उद्घाटन समारोह में सासंद प्रतिनिधि प्रशांत मिश्रा, नगर पंचायत पाली अध्यक्ष उमेश चंद्रा, जनपद अध्यक्ष पाली दिलेश्वरी सिदार, जिला पंचायत कोरबा अध्यक्ष शिवकला कंवर, नवीन सिंह, सत्यनारायण श्रीवास, यशवंत लाल, नगर निगम कोरबा अध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्दर सोनी, श्यामा पांडेय, मदनलाल राठौर, कन्हैया राठौर, सहित प्रशासनिक अधिकारी, कोटवार, अधिवक्ता,मिडिया, सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि उपस्थित थे ।


