छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज कोरबा से द्वारिका यादव की रिपोर्ट *
हरदीबाजार / कोरबा - विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की अधोसंरचना के विकास में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कराने में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा प्राचार्य की अहम भूमिका होती है.
कोरबा जिला के क्लस्टर 16 पसान, 17 पोड़ी उपरोड़ा एवं 18 मोरगा के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष एवं प्राचार्यों की कार्यशाला शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स श्री सेवन राठौर , श्री एम.पी. पटेल , श्री राकेश टंडन , श्रीमती उमा साहू, नोहर चन्द्रा, सुश्री प्रभा साव द्वारा निश्चय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान किया गया.
प्रशिक्षण में जिला शिक्षा अधिकारी श्री सतीश पांडे ने जनभागीदारी समिति के अधिकार कर्तव्य तथा विविध कार्यों के बारे में जानकारी प्रदान किया. उन्होने बताया कि एसएमडीसी के समस्त सदस्य एवं संस्था प्रमुखों के साथ समन्वय बनाकर विद्यालय के अधोसंरचना के विकास, विद्यालय में सुविधाओं का विकास तथा सुरक्षा के उपाय ,विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में जनभागीदारी समिति की भूमिका, विद्यार्थियों तथा शिक्षकों के कार्यों का मूल्यांकन एवं विद्यालय में एसएमडीसी के सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित करने से संबंधित तथा कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की .
जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों तथा श्री डी. एल . भारद्वाज प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा के द्वारा मां सरस्वती का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया.
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उतरदा के व्याख्याता एवं प्रशिक्षक श्री राकेश टंडन ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास एवं विद्यालय अधोसंरचना के विकास में जनभागीदारी समिति के सदस्यों , शिक्षकों प्राचार्य एवं अध्यक्षों की योगदान संबंधित जानकारी प्रदान किया गया.उनके द्वारा बताया गया है कि किस तरह उनके विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता के अंतर्गत एनटीपीसी सीपत द्वारा विविध कार्य किए गए जिसमें विद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष की विशेष भूमिका रही.
प्रशिक्षक एवं व्याख्याता श्री राकेश टंडन ने बताया कि गांव में बच्चों के शैक्षिक विकास के लिए प्रत्येक मोहल्ला में 12वीं पास छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त शिक्षकों, तथा गांव के शिक्षित व्यक्तियों की टीम बनाकर बच्चों के शैक्षणिक विकास में योगदान दिया जा सकता है .विद्यालय में समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्र छात्राओं के अंतर्निहित गुणों के विकास के लिए शिक्षकों तथा समुदाय की सहयोग से विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास किया जा सकता .
शासकीय हाई स्कूल के व्याख्याता एवं प्रशिक्षक सुश्री प्रभा साव के द्वारा लीडरशिप, विद्यालय में विभिन्न समितियां ,खनिज न्यास से शाला के अधोसंरचना विकास से संबंधित संपूर्ण जानकारी, प्राचार्य तथा जनभागीदारी समिति की सदस्यों की व्यवहार में सकारात्मक विचार एवं परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित किया गया .उन्होंने बताया कि बालिका शिक्षा के विकास के लिए जनभागीदारी के समिति के सदस्यों तथा अध्यक्ष को आगे आकर उन्हें प्रेरित करना चाहिए ताकि ग्रामीण क्षेत्र तथा शहरी क्षेत्र के गरीब परिवार के बालिकाओं की शिक्षा बाधित न हो.
निश्चय प्रशिक्षक श्रीमती उमा साहू ने छात्र-छात्राओं के संस्कार तथा संज्ञानात्मक विकास में माता-पिता, समाज तथा शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाली.
प्रशिक्षक श्री सेवन राठौर ने प्रशिक्षण निश्चय की अवधारणा को स्पष्ट करते हुए प्राचार्य तथा जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों के बीच समन्वय कैसे स्थापित हो के बारे में जानकारी प्रदान की .
उन्होंने जनभागीदारी समिति के सदस्य एवं उसके अध्यक्ष द्वारा विद्यालय एवं विद्यार्थियों के विकास के योगदान में भूमिका पर प्रकाश डालते हुए परिचर्चा किया .
श्री प्रशिक्षक श्री एम.पी. पटेल द्वारा विद्यालय की अधोसंरचना के विकास में जनभागीदारी समिति की भूमिका . विद्यालय की विभिन्न मद की जानकारी, उपयोगिता एवं अधिकार के बारे में बताया.
प्रशिक्षक श्री नोहर चंद्रा द्वारा किस तरह से उनके विद्यालय के विकास में ग्रामीणों तथा जनभागीदारी समिति की विशेष योगदान रही उसके बारे में जानकारी प्रदान की गई.
हाई स्कूल लाद के जनभागीदारी अध्यक्ष श्री बल्लू सिंह ने बताया कि किस तरह से उनके द्वारा विद्यालय के विकास में योगदान प्रदान किया जा रहा है. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार मिश्रा द्वारा संस्था के प्राचार्य श्री डी. एल. भारद्वाज एवं जनभागीदारी समिति के समस्त सदस्य तथा ग्रामीणों के साथ मिलकर विद्यालय के विकास में योगदान के लिए सहयोग प्रदान की बात कही .
कार्यक्रम में प्राचार्यगण श्री टी.आर.पी.सिंह , श्री के. गोभिल, श्री आर. एस. पी. सिंह , श्री डी.के. नागदेव, श्री एस.आर . मरावी, श्री बी.एल. कुर्रे ,श्री पी .एस. कवर, श्री ललित कुमार चंद्रा, श्री जी.सी. गढ़वाल, श्री के.एल. बरेठ, श्री जगमोहन सिंह पैकरा, श्री आर .पी .सिंह, श्री एम. एल. कुर्रे , श्री गणेश राम चंद्रा , श्री भोपाल सिंह ध्रुव, श्रीमती जे.आर. बेन, श्री बी.आर . वाघमारे, श्री डी.एल .भारद्वाज, श्री जे.एल .जगत, श्री सी. आर. देवांगन , श्री एन.के. जायसवाल ,श्री पुरुषोत्तम सिह कवर, श्री रमेश कुमार चंद्रा, श्री आर .आर .श्रीवास , श्री एस. एल . कुर्रे ,श्री आई .पी .दीक्षित , श्री आर.पी. पात्रे, श्री बद्री प्रसाद टंडन तथा जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री राज लाल आयाम, मोहम्मद अफरोज खान, श्री गुरबार सिंह, श्री कन्हैया लाल जायसवाल, श्री राम प्रसाद आर्मो , श्री बल्लूसिह, श्री अशोक कुमार मिश्रा, श्री जय सिह, श्री हरि प्रसाद शास्त्री, श्री चैतराम पैकरा, श्री राम सिंह आर्मो, श्री आनंद मित्तल, श्री संतोष केवट , श्री हजीमुद्दीन, श्री भावेश बनाफर, श्री दिलीप कुमार कोराम, श्री प्रताप सिंह , श्री भजन सिंह मरावी , श्री हरिनाम सिंह, श्री योगेश सिह, श्री शिवनंदन कुजुर उपस्थित थे
विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की अधोसंरचना के विकास में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित कराने में शाला विकास समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों तथा प्राचार्य की अहम भूमिका होती है.
फ़रवरी 16, 2021
Tags


