छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्टर-रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
दिनांक 17.03.2021 को जरिए मुखबीर से थाना छुरा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि छुरा नगर के किराना व्यवसाई गिरधारी राघवानी के किराना गोदाम में बड़ी मात्रा में शासन द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला जर्दा गुटखा को अवैध रूप से रखा गया है कि सूचना पर जिला गरियाबंद पुलिस अधीक्षक भोज राम पटेल के दिशा निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौर व संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भू आर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम एवं जिला गरियाबंद की खाद्य विभाग की टीम द्वारा आज दिनांक 18.03.2021 के तड़के 3:00 बजे रात्रि में मुखबीर के बताए अनुसार छुरा नगर वार्ड नंबर 13 स्थित नकुल दीवान के मकान कमरा जिसे गिरधारी वागवानी द्वारा अपने किराना गोदाम के रूप में उपयोग किया जा रहा था मैं छापामार कार्यवाही की गई जहां गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में शासन द्वारा प्रतिबंधित जर्दा युक्त गुटखा 21 कट्टी बोरी पान विराज एवं चार कट्टी बोरी सितार कुल 25 बोरी गुटका अवैध रूप से रखे मिला जिसकी बाजार में कीमती 2 लाख हैं जिसे व्यवसाय गिरधारी वागवानी के कब्जे से जप्त कर कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया है
उपरोक्त कार्यवाही में खाद्य विभाग गरियाबंद एवं पुलिस विभाग से थाना छुरा प्रभारी निरीक्षक संतोष भूआर्य प्रधान आरक्षक संतराम यादव, आरक्षक डेकेश्वर सोनी,ललित नेताम, माधव साहू, पुष्पेंद्र साहू,मोहित चूरेंद, एवं टीके लाल ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही

