छतरसिग पटेल( सरायपाली) . सरायपाली विकासखंड के अंतर्गत विगत 17 -3-21 दिन बुधवार को जोगनीपाली, जम़हारी, कोटद्वारी ,पंडरीपानी में राजस्व शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान राजस्व विभाग से नायब तहसीलदार श्रीमती श्रदा सिंह ,आर आई जगमोहन बरीहा, पटवारी नारायण बारीक,पंचायत विभाग से सचिव ब्रजमोहन साहु, गाँव के मुखिया सरपंच व ग्रामीण जन मौजूद थे। इस शिविर पर जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, किसान किताब अपडेट ,गौठान का सीमांकन किया गया। इस प्रकार का राजस्व शिविर 31 मई का विभिन्न ग्राम पंचायत में चलेगा जिससे किसानों के समस्याओं को सामाधान किया जा सके।

