संवाददाता नेहरू साहू की रिपोर्ट
9407900242
छत्तीसगढ़ का प्रमुख पर्यटन स्थल मां खल्लारी के दर्शन के लिए अब नहीं चढ़नी पड़ेगी 980 सीढ़ी। यहां जल्द ही रोप-वे का निर्माण होने जा रहा है। बतादें अधिक सीढ़ी होने के कारण कई श्रद्धालु खल्लारी दर्शन नहीं कर पाते। खासकर रोप-वे बजुर्गो और दिब्यागों के लिए अब यह वरदान साबित होगा। बताया जा रहा है 9 मार्च 2021 को संसदीय सचिव एंव खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव खल्लारी मन्दिर पहुच कर रोपवे ,के लिए भूमिपूजन कर आधार शिला रखेंगे.
मंदिर समित से मिली जानकारी के अनुसार, तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा। यह रो-वे 300 मीटर लंबे इसमें चार ट्रॉली के साथ इसमें 4 लोग बैठ उपर खल्लारी दर्शन को जा सकेंगे। बतादें यह छत्तीसगढ़ का दुसरा रोप-वे है, इससे पहले डोंगरगढ़ में 650 मीटर लंबा रोप-वे लगा है। इस रोप-वे में एक घंटे के भीतर 200 लोग खल्लारी पहाड़ी के उपर जाकर दर्शन कर पाएंगे।
खल्लारी मन्दिर में बनेगा रोप-वे ,श्रद्धालुओं को मंदिर की 980 सीढ़ी चढ़ने में नही होगी समस्या
मार्च 09, 2021
Tags

