यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले बस का कटा चालान

 

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

 गरियाबंद--बस स्टैंड से बाहर मुख्य मार्ग में रुक रुक कर सवारी बैठाने वाले बसों पर होगी नियमित कार्यवाही

यातयात सुधारने थाना प्रभारी ने लिया मीटिंग
 नगर गरियाबंद की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सिटी कोतवाली गरियाबंद के थाना प्रभारी निरीक्षक वेदवती दरियो ने दिनाँक 26.03.2021 को टेक्सी यूनियन तथा बस संचालक संघ का मीटिंग लेकर यातायात व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस को सहयोग करने की अपील की गई साथ ही साथ यातायात सुगम बनाने के लिए बस स्टैंड के अतिरिक्त आवश्यक होने पर रायपुर रोड़ में हाई स्कूल रोड़ तथा साईं मंदिर के पास एवं देवभोग रोड़ में गायत्री मंदिर व कलेक्ट्रेट कार्यालय के पास यात्रियों को बस अथवा टैक्सी में बैठाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है तथा नियमों का उल्लंघन करने तथा प्रतिबंधित जगहों पर सवारी बिठाने वालों के विरुद्ध चलानी कार्यवाही करने के संबंध में हिदायत भी दी गयी। जिस पर मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा एक स्वर में पुलिस को सहयोग करने की बात कही गयी।
             इसी कड़ी में आज भगत  ट्रेवल्स एवं परमेश्वरी ट्रेवल्स के चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने से चलानी कार्यवाही की गई।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !