सरायपाली (छतरसिग पटेल). सरायपाली ब्लाक के अंतर्गत ग्राम मोहगाँव के उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हमेशा ताला लगे रहने से ग्रामीण काफी परेशान है. जिसके परिणामस्वरूप ग्रामीण जन निजी अस्पताल में ईलाज के लिए मजबूर है. एक ओर सरकार लोगों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा की दावा करती हैं, तो दुसरी ओर मोहगाँव की सरकारी उप सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला लगा हुआ है. ग्रामीणो से मिली जानकारी के अनुसार सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र में ताला बंद होने से आस पास के क्षेत्र में गंदगी फैली हुई हैं. अब देखना होगा की स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में क्या सुध लेती हैं.
सामुदायिक उप स्वास्थ्य केंद्र मोहगांव में लटका रहता है ताला ,ग्रामीण निजी अस्पताल में ईलाज के लिए मजबूर
मार्च 28, 2021
Tags

