छत्तीसगढ सरकार का बजट हर मोर्च पर निराशाजनक रहा -अश्विनी अवस्थी

 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मैंनपुर, अमलीपदर
मकरध्वज प्रधान

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कार्य समिति  प्रचार प्रसार मंत्री अश्वनी अवस्थी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किए गए छत्तीसगढ़ के बजट को निराशाजनक करार दिया हैं। श्री अवस्थी  ने कहा कि छत्तीसगढ़ बीते 2 वर्षों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में आर्थिक रूप से खोखला हो चुका हैं। प्रदेश में कर्ज लेकर घी पीने वाली सरकार ने छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था को चौपट कर दिया हैं जिसका उदाहरण पेश किए गए बजट में साफ साफ देखने को  मिला है बजट में युवाओं, महिलाओं, किसानों, बुजुर्गों के लिए कोई ठोस नीति नजर नहीं आती। रोजगार, बेरोजगारी भत्ता पर कोई ठोस निर्णय नहीं दिखता। किसानों को किस्तों में ठगनें वाली सरकार के रवैये और नीति में कोई बदलाव नजर नहीं आता। शराबबंदी का वादा कर सरकार में आयी कांग्रेस के राज में जब तीसरा बजट आता हैं तो आबकारी से आय में 600 करोड़ की वृद्धि की बात होती हैं यह कांग्रेस की कथनी और करनी का फर्क हैं। छत्तीसगढ़ सरकार का बजट उद्योग, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्टर, रोजगार, शिक्षा, मूलभूत सुविधा, महिला, बुजुर्ग, किसान, कृषि, ग्रामीण विकास, शहरी विकास, आदिवासी क्षेत्रों के विकास, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के विकास, सिंचाई, आवास हर मोर्चे पर निराशाजनक रहा हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !