छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
मकरध्वज प्रधान
मैंनपुर, गरियाबंद
देवभोग- वीर शहीद भूमि देवभोग के ग्राम करचिया में जन्मे भारत माँ के लल्ला शहीद भोजराज टाण्डिल्य का प्रतिमा अनावरण प्रदेश के उद्द्योग व आबकारी विभाग मंत्री कवासी लखमा के द्वारा किया गया वही एक ओर शहीद शहादत की वेदना तो दूसरी ओर उनकी जयकारे से गुजयमान अनन्त आकाश में सिंहगर्जना के रूप में गूँजती शौर्यगाथा से मातृभूमि में सर्वश्व अर्पित करने की प्रेरणा बीते कल शहीद की प्रतिमा अनावरण के साथ शहीद बेटे के बहादूर पिता के मूर्ति अनावरण हेतु लिया गया संकल्प भी पूर्ण हुआ,आपको ज्ञात हो कि 02मई 2018 को गरियाबंद जिला के आमामोरा नक्सली हमले में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देवभोग करचिया के शहीद वीर सपूत भोजराजसिंह ताण्डिल्य का आदमकद प्रतिमा निज जन्मभूमि में अपार जनमानस व परिजनों की पावन उपस्थिति में संम्पन हुई,सर्वप्रथम उनकी शहादत के लिए मौन धारण कर सबने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित की व उनके नाम का जयघोष पूरे क्षेत्र में गुज उठा तथा सभी ने शहीद परिवार के सुख दुःख में हाथ बंटाने की बात कही
"बिता कल देवभोग क्षेत्रवासियो के लिए ऐतेहासिक दिन रहा,वीर शहीद भोज का प्रतिमा अनावरण देवभोग के करचिया भूमि में"
मार्च 22, 2021
Tags

