ग्राम बरोंडाबाजार में लगी जनसंपर्क की विकास प्रदर्शनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों ने प्रदर्शनी और वितरण सामग्री को बहुत उपयोगी बताया


महासमुंद 03 मार्च / अभी हाल के दिसम्बर के आधे माह बाद की तारीख में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार के 2 वर्ष पूर्ण हुए। दो साल पूरे होने पर राज्य सरकार की जन आधारित योजना, उपलब्धियों, एवं विकास कार्यों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी महासमुंद सहित जिले के सभी पाँचो विकासखंड मुख्यालय में आयोजित की गई थी। जिसे लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। 

लोगों को सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों को जानने समझने और लाभ उठाने की जिज्ञासा को देखते हुए एक बार फिर जनसम्पर्क विभाग ने पूरे प्रदेश के सभी विकासखंडों में छायाचित्र प्रदर्शनी और लोगों को जनसंपर्क की मासिक पत्रिका छत्तीसगढ़ जनमन सहित अन्य जनकल्याणकारी योजना पर आधारित पुस्तक और पाॅम्पलेट वितरण करने के निर्देश दिए।

 
    मंगलवार को महासमुंद जिले के बागबहारा विकासखण्ड के ग्राम खल्लारी में और आज बुधवार को महासमुंद के ग्राम बरोंडाबाजार के हाट में विकास प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में बहुरंगी फोटो, फ्लैक्स एवं बैनर्स के माध्यम से सरकार के गत 2 वर्ष में छत्तीसगढ़ में संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं क्रियान्वयन, नवाचार एवं उपलब्धियों का प्रदर्शन किया गया। लोगों को जनमन पत्रिका और प्रचार सामग्री का वितरण किया जा रहा है। वही जिले में हुए और चल रहे कार्यों के फोटो भी लगाए जा रहे है। प्रदर्शनी और वितरण की जा रही पुस्तक तथा योजनाओं की दी जा रही जानकारी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों ने बहुत उपयोगी बताया।

 
   प्रदर्शनी में जनसंपर्क विभाग की ओर से दर्शकों को सुराजी योजना, गोधन योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना सहित ई-गवर्नेंस गतिविधियों, पी.डी.एस. सिस्टम के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके साथ मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास योजनाओं, स्वच्छ भारत मिशन आदि की जानकारी जिला जनसम्पर्क अधिकारी द्वारा लोगों को प्रदर्शनी स्थल पर दी जा रही है। इसके अलावा अधिकारी द्वारा जिज्ञासा में लोगों द्वारा योजनाओं पर पूछे गए प्रश्नों का सकारात्मक उत्तर भी दिया जा रहा है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !