राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

महासमुन्द 03 मार्च / कलेक्टर डोमन सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल विशेष रूप से उपस्थित थे। राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक एवं सचिव डॉ. मालती तिवारी द्वारा वर्ष 2019 से लेकर 2021 में संचालित गतिविधियों की जानकारी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक महामारी संकट कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए विशेष कार्य किया गया हैं। इसके अलावा विद्यार्थियों द्वारा अन्य तरह की जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस पर कलेक्टर सिंह ने राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक तथा सचिव को उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए आगामी समय में विस्तृत कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के लिए निर्देशित किया।  
इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला स्तरीय सलाहकार समिति के सलाहकार एवं मार्गदर्शक डाॅ ए. करीम, शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरस्वती वर्मा, जिला समन्वयक नेहरू युवा केंद्र प्रज्ञा पांडेय, अजय कुमार राजा, एनसीसी अधिकारी प्रदीप कनहेर, निदान सेवा समिति सुरेश शुक्ला, दीपक दुबे, जीतेंद्र चंद्राकर, मेघराज साहू, रोहित ढीमर सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !