छतरसिग पटेल(सरायपाली ). सरायपाली शहर स्थित मुख्य डाकघर में आधार एटीएम की सुविधा प्रारंभ किया गया है। डाकघर से मिली जानकारी अनुसार कोई भी खाताधारक जिसका अन्य बैक में खाता है ,और उसके खाते में आधार लिंक व मोबाइल नंबर लिंक है वे डाकघर में आधार कार्ड ले जाकर अपना पैसा निकाल सकते हैं। इसके साथ ही साथ सरायपाली डाकघर के अंतर्गत आने वाले 28 शाखाओं में भी यह सुविधा प्रदान किया गया है। इस सुविधा के लिए उनको एक मोबाइल भी दिया गया है। लेकिन ग्रामीण डाकघरो में रकम निकासी की सीमा लिमिट रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए अपने निकटतम डाकघर से संपर्क किया जा सकता है। इस सुविधा से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को समय व आने जाने में आ रही दिक्कत से राहत मिलेगी। साथ ही बैक में लंबी लाईन लगाने से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही सरायपाली डाकघर में आधार अपडेट की भी सुविधा प्रारंभ किया गया है। पाठको को बताना चाहेंगे कि जो आधार अपडेट कराना चाहते हैं वे सरायपाली डाकघर में संपर्क कर सुविधा का लाभ ले सकते हैं।
सरायपाली शहर स्थित मुख्य डाकघर में आधार एटीएम की सुविधा प्रारंभ किया गया है।
मार्च 18, 2021
Tags

