कोविड वैक्सीनेशन में महासमुन्द जिला प्रथम स्थान पर


महासमुन्द 16 मार्च 2021 जिला महासमुन्द के पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचरियों का कोविड टीकाकरण के प्रथम चरण में 91.61 प्रतिशत् रहा। जो कि प्रदेश में प्रथम स्थान पर है। जिला कलेक्टर डोमन सिंह एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रवि मित्तल के दिशा-निर्देशन में जिले के संबंधित कार्यालयों में कोविड वैक्सीनेशन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसमें पंचायत राज संस्थाओं के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लगातार सम्पर्क कर प्रोत्साहित किया गया। जिससे कोविड-19 से लड़ने में मदद मिली। इसके अलावा प्रचार-प्रसार के माध्यम से भी प्रेरित किया गया। महासमुन्द जिले को प्राप्त लक्ष्य 1358 के विरूद्व 14 मार्च तक 1244 (91.61 प्रतिशत ) लोगों का सफल वैक्सीनेशन का कार्य किया जा चुका है।

 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !