नकली नोट खपाने की फिराक में, तीन आरोपी गिरफ्तार


 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

गरियाबंद:–मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाने का है छुरा बाजार में नकली नोट खपाने के फिकर में जो कामयाब नही हो सका और छुरा पुलिस ने आरोप को धर दबोचा पुलिस द्वारा आरोपियो से 500-500 के 22 नोट कीमत 11 हजार रुपए एक मोटर सायकल 03 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष भुआर्य को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि तीन व्यक्ति मोटर सायकल में ग्राम सिवनी खरखरा से छुरा की ओर आने वाले है उक्त सूचना की जानकारी थाना छुरा प्रभारी द्वारा जिले के उच्च अधिकारियो को दी गई ।सूचना पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के दिशा निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा संतोष महतो के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष कुमार भुआर्य के नेतृत्व में तत्काल टीम गठित कर सूचना पर गरियाबंद रोड में भेजा गया ।

पुलिस टीम द्वारा शासकीय कचना धुरवा कॉलेज के पास मेनरोड में नाकाबंदी की कार्यवाही की गई कुछ ही देर में मुखबिर के बताये सूचना मुताबिक मोटर सायकल पर सवार तीन व्यक्ति आये पुलिस की उपस्थित से अंजान तीनो व्यक्ति मौके पर मुस्तैद पुलिस को देखकर हड़बड़ा गये और अपनी मोटर सायकल को पीछे मोड़ कर भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दौड़ाकर पकड़ा गया पकड़े गये व्यक्तियों ने पूछताछ दौरान मोटर सायकल चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम विमल निवासी पेण्ड्रा , बीच में बैठे व्यक्ति द्वारा गजेन्द्र बघेल निवासी रूआड़ तथी पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा अपना नाम मुरली निवासी सिवनी का होना बताये । जिनसे विधिवत् कार्यवाही करते हुए तलाशी लिये जाने पर विमल के जेब से 500 रूपये के नकली नोट 07 नग , 01 नग एंड्रायड फोन , गजेन्द्र बघेल के जेब से 500 के 22 नग रूपये के नकली नोट आरोपियो से जप्त किया गया तीनो आरोपियों को हिरासत में लेकर थाना छुरा में आरोपियो के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया है । उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा निरीक्षक संतोष भुआर्य , सउनि श्रवण विश्वकर्मा , प्र.आर अंगद राव , राघवेन्द्र तोमर , हीरालाल चंद्राकर , आरक्षक जयप्रकाश मिश्रा , सुशील पाठक , यादराम ध्रुव , माधव साहू , नरेन्द्र साहू , हरिहर साहू , दिनेश मरावी , दयानंद गौर , पुष्पेन्द्र साहू की सराहनीय भुमिका रही ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !