छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व असम के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार आलोक चंद्राकर की टीम पुनः


भंवरपुर संवाददाता ग्रामीण विक्की वैष्णव की रिपोर्ट

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व असम के ऑब्जर्वर भूपेश बघेल जी के निर्देशानुसार आलोक चंद्राकर की टीम पुनः असम पहुंचने के पश्चात उन्हें विधानसभा क्रमांक 98 जोरहट की जवाबदारी दी गई है, आलोक चंद्राकर  जोरहाट पहुंचकर जिला कांग्रेस कमेटी जोरहट के कार्यकर्ताओं से चर्चा किये।हज़ारों कार्यकर्ताओं के साथ जोरहाट विधानसभा प्रत्याशी  अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव पूर्व गृहमंत्री श्री राणा गोस्वामी का नामांकन दाखिल तत्पश्चात प्रत्याशी के पक्ष में जोरहाट विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क किया जा रहा है जिसमें  जोरहाट की जनता में वर्तमान सरकार के वादाखिलाफी  के कारण आक्रोश देखा जा रहा है साथ ही कांग्रेस के पक्ष में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। भूपेश बघेल जी के असम विधानसभा चुनाव कांग्रेस के आब्जर्वर बनने के बाद असम के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है आज जोरहाट शहर के वार्ड नंबर 18 में डोर टू डोर जनसंपर्क किया एवं वार्ड नंबर 9 और वार्ड नम्बर 7 में कांग्रेस कार्यालय का उदघाटन किया गया । जिसमें जोरहाट विधानसभा प्रभारी आलोक चंद्राकर राजेंद्र चंद्राकर एवं जोरहाट शहर प्रभारी संजय चौधरी युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष सरायपाली,,बकसुन ब्लाक प्रभारी लीलाकान्त पटेल,सागर डोंगरे,डेकरबोड़ा ब्लाक प्रभारी धीरज नायक गोपाल पटवा,साथ जोरहट टाउन प्रेसिडेंट देबोजित बडलोई, मृमकांत बरुवा एवं शहर के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
उक्त जानकारी जोरहाट असम से युवा कांग्रेस संजय चौधरी ने दिया।

Tags
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !