गौधन योजना : ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन और आर्थिक कल्याण की गुणवत्ता में सुधार करने करने वाली योजना :- कलेक्टर डी. सिंह

 कांकेर जिले का समूह दल ने गौठान में चल रही अच्छी गतिविधियों का किया अवलोकन

महासमुन्द 15 मार्च 2021/   कलेक्टर डोमन सिंह ने कहा कि  राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी एवं गौधन न्याय योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के जीवन और आर्थिक कल्याण की गुणवत्ता में सुधार करने की योजना,  प्रक्रिया है,खासकर अपेक्षाकृत पृथक और कम आबादी वाले क्षेत्र।  राज्य शासन आर्थिक और बुनियादी स्थिति को लेकर गंभीर है  गौधन न्याय योजना ग्रामीण पशुपालकों  ग्रामीण समुदायों के सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाना है । उक्त बातें आज बरोण्डाबाजार के गौठान में कांकेर ज़िले से आयें समूह दल को संबोधित करते हुए कही । ज़िले के गौठान में की जा रही गतिविधियां और कुछ बेहतर सुझाव के लिए छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के गौठान में अच्छें जीविकोपार्जन के काम एवं अच्छी गतिविधियाँ करने वाले समूह के 25 सदस्य एवं कृषकों का गौठान दर्शन योजनांतर्गत एक दल आज महासमुंद पहुँचा।     

      कलेक्टर सहित पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल एवं वनमंडलाधिकारी श्री पंकज राजपूत ने दल के सदस्यों का आत्मीय स्वागत किया । कलेक्टर सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का सपना था कि  प्रत्येक गांव में स्वरोज़गार को बढ़ावा देने कुटीर उद्योग की स्थापना किया जाए। गांधी जी के हर सपने को साकार करने का प्रयास राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा अउ बाड़ी योजना के माध्यम से किया जा रहा है।कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित किया। 

      कलेक्टर ने भ्रमण दल पर आए लोगों को बताया कि पुलिस अधीक्षक कांकेर जिले के ही निवासी हैं। तो भ्रमण दल के सदस्यों ने काफी प्रसन्न हुए। पुलिस अधीक्षक श्री ठाकुर ने बताया कि वे कांकेर जिले के ग्र्राम कोरर के निवासी है। मेरी पढ़ाई-लिखाई गांव के ही स्कूल में हुई है। उन्हांेने अपने बड़े भाई का नाम लेकर बताया कि वे उनके छोटे भाई है, तो लोगों ने उन्हें पहचान लिया। ठाकुर ने कहा कि आप लोग यहां से अच्छी चीजें सीखकर जाएं तथा अपने जिले के लोगों को भी इस बारें में अवगत कराएं।जहां गांव में एक ही छत के नीचे कम लागत पर स्व-सहायता समूह की महिलाएं आजीविका से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का संचालन कर रहीं हैं।  

    कांकेर से आए समूह दल ने  सर्वप्रथम महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम बम्हनी के गौठान केन्द्र पहुंचकर वहां स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने गौठान में बनाए जा रहें वर्मी कम्पोस्ट खाद, फेंसिंग पोल, बटेर पालन, समूह बकरी पालन, बाड़ी में लगाए गए साग-सब्जियों तथा समूह द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादनों की जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने उनके द्वारा कांकेर जिले में गौठान में किए जा रहें विभिन्न गतिविधियों के कार्यों के बारें मंे स्व-सहायता समूहों को जानकारी साझा की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें पाॅच-पाॅच किलो का वर्मी कम्पोस्ट खाद का वितरण किया। 

 प्रदेश के अन्य जिलों की तरह महासमुंद जिले में भी शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना अंतर्गत, नरवा, गरूवा, घुरवा अऊ बाड़ी का संरक्षण एवं संवर्धन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्ण प्रदेश में गौठान स्थापित करते हुए गौठान के गतिविधियों में विस्तारण कर गोधन न्याय योजनान्तर्गत गौठान समिति के माध्यम से गोबर क्रय करते हुए संग्रहित गोबर से वर्मी कम्पोस्ट एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है।

भ्रमण दल ने बरोण्डाबाजार के गौठान बाजार का अवलोकन किया। जहां स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा टेराकोटा के माध्यम से बनाए गए जग, पत्तल, दोना, गिलास, कटोरी, मूर्तियां, दीयां, कलश, विभिन्न प्रकार की झूमर सहित अन्य सजावटी सामग्रियां बनाई जा रही हैं तथा गौठान बाजार में महिलाओं द्वारा मशीन के माध्यम से सिलाई का कार्य एवं कैंटिन का भी अवलोकन किया। 

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ मित्तल ने कहा कि यह हमारें लिए खुशी की बात है कि भ्रमण दल हमारें जिले में आए हैं। जो एक-दूसरें से अपने कार्य करने के तरीकें से यहां के लोगों को भी बताएंगे। जिससे यहां के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान भ्रमण दल के कुछ सदस्यों ने कांकेर में किए जा रहें कार्यों के बारें में जानकारी दी। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी, कृषि विभाग के उप संचालक श्री एस.आर. डोंगरे, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी श्री डी.एल. नायक सहित संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गौठान समिति के अध्यक्ष तथा पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे। 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !