गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ़
कॉमर्स एंड इण्डस्ट्रीज के नवनिर्वाचित प्रदेश मंत्री अरेंद्र पहाड़िया ने बताया की हमारे प्रदेश में आज की स्थिति में करोना कई जगहों में हॉटस्पॉट बना हुआ है एवं करोना संक्रमण की संख्या में वृद्धि हो गयी है। यह स्थिति हमारे गरियाबंद ज़िले में ना हो इसे देखते हुए हम सभी व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनो की ज़िम्मेदारी है की हम सब कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए नियमो का पालन करे मास्क लगाए सोशल डिसटेंस का पालन करें और सैनीटाइजर लगाए एवं शासन के नियमो का पालन करे।
पहाड़िया ने बताया की आने वाले ग्राहकों से निवेदन करे की मास्क पहनकर ही दुकान में प्रवेश करे।हो सके तो सभी दुकानदार अपने दुकानो के सामने गोल घेरा बनाए ताकि ग्राहक उसने खड़े होकर ख़रीदी कर सके जिससे सोशल डिस्टन्सिंग का पालन हो।इसके अलावा श्री पहाड़िया ने कहा की जिसका भी यदि स्वास्थ ख़राब हो वह बीमारी को ना छुपाए करोना की जाँच ज़रूर कराए।किसी प्रकार की परेशानी या समस्या होने पर नगर पंचायत के कर्मचारी और अधिकारियों को जो इस कार्य में लगे है उन्हें बताए।शासन के द्वारा कोविड-19 का वैक्सीनेशन प्रारम्भ कर दिया गया है,सभी को वैक्सीन लगाना आवश्यक है।ग़ौरतलब है कि हम सभी व्यापारी करोना वारीयर है हमें अपने ग्राहकों के साथ साथ अपने परिवार एवं स्वयं का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
मास्क, सेनेटाइजर उपयोग ज़रूरी है। नियमत गाइड लाइन का पालन करे सभी--अरेन्द्र पहाड़िया
मार्च 25, 2021
Tags

