खेल के साथ राष्ट्र निर्माण और प्रकृति संरक्षण में आगे आएं युवा : चंद्रशेखर साहू

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

      राजिम :- समीपस्थ ग्राम पंचायत तर्रा में बजरंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार आयोजित किए जाने वाले टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू,कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सभापति फिंगेश्वर संतोष सेन विशिष्ट अतिथि सरपंच प्रतिनिधि सिकंदर बंजारे,ग्राम सभा के अध्यक्ष फेरहा राम साहू,तेजराम रात्रे,रामचन्द्र टण्डन,डॉ संतोष साहू,उपसरपंच दुलीचंद साहू, साहू,गिरधारी साहू आदि रहे। इस दौरान उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यदि युवा साथी ठान लें तो खेल के क्षेत्र में भी कैरियर बना सकते हैं, बस आवश्यकता है तो उन्हें एक अच्छे मार्गदर्शन की। आज हमारे आयोजकों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन करना एक सकारात्मक कदम है,निसंदेह इससे ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को अवसर मिलेगा। हमारे क्षेत्र के युवा साथी खेल के साथ-साथ राष्ट्रकल्याण हेतु रचनात्मक कार्यों में भी अपना समय व्यतीत कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी बढ़ाएं और दिन-प्रतिदिन बढ़ते प्रदूषण और वातावरणीय असंतुलन से बचने के लिए एक व्यक्ति एक पेड़ लगाकर प्रकृति के संरक्षण का भी संकल्प लें।वही जनपद सभापति संतोष सेन ने कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना चाहिए। हार व जीत खेलों का अभिन्ना हिस्सा है। जीत से खिलाड़ियों को अति उत्साहित तथा हार से निराश नहीं होना चाहिए। वहीं आयोजन समिति को भी सभी टीमों को उचित व्यवहार के साथ खेल खेलाना चाहिए जिससे आपसी सद्भावना बना रहे।आयोजक समिति की मांग पर मैंदान में बाउंड्रीवाल के लिए प्रयास करने की बात कही। वही सरपंच प्रतिनिधि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि खेलों से न केवल शारीरिक व मानसिक विकास होता है बल्कि युवाओं के भविष्य बनाने का भी सशक्त माध्यम है। इस दौरान आयोजन समिति की ओर से अध्यक्ष जनक पटेल,उपाध्यक्ष यादराम साहू,कोसाध्यक्ष रूदकुमार पटेल,गोकुल साहू,डॉ संतोष साहू,राजेश पटैल, डांगेन्द्र साहू,देवचरन साहू,खिल्लु साहू,भूषण नेताम,बिट्टू साहू,सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्रिकेट प्रतियोगिता के खिलाड़ी गण उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !