बागबाहरा अंतर्गत कसहीबाहरा सचिव तुकाराम ठाकुर के साथ ऑफिस में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्रार्थी सचिव ने पुलिस को बताया कि मै ग्राम घोयनाबाहरा में रहता हूं एक पैर से विकलांग हूं ग्राम कसहीबाहरा पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ हूं विकलांग होने के नाते मेरा भतीजा धनराज ठाकुर मुझे बाइक से आफिस लाने ले जाने का काम करता है। तथा आफिस समय तक मेरे साथ में रहता है। प्रतिदिन की भांति आज दिनांक मंगलवार की सुबह सुबह 10/30 बजे आफिस पहुचकर शासकीय काम काज कर रहा था कि दोपहर 02:00 बजे मौलीमुडा का विजय दास पिता भगवानी दास मानिकपुरी आफिस अंदर आया और मेरा राशन कार्ड क्यो नही बना रहा है। दिव्यांग पर गाली-गलौज करते हुए जान सहित मारने की धमकी देते हुए बांये गाल कनपट्टी पर तीन झापड मार दिये बीच बचाव करने मेरा भतिजा धनराज ठाकुर आया। जिनके साथ भी अश्लील गांली गलौच कर मारपीट किये है। प्रार्थी ने बताया कि मारपीट से मेरे बांये गाल ,गर्दन , कनपट्टी में दर्द हो रहा है जिसकी वजह से शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न हुआ है। तथा काफी भयभीत व अपमानित महसुस कर रहा हूं। पुलिस ने सचिव के रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
इधर घटना की सूचना मिलने पर पंचायत सचिव संघ के अध्यक्ष व सचिव, चंद्रप्रताप सिंह ठाकुर पुनूराम साहू, प्रमुख सलाहकार शिवचरण साहू , संयोजक सत्येन्द्र चंद्राकर, मीडिया प्रभारी अनिल साहू आदि कर्मचारी गणों ने आपात बैठक आहूत कर,निंदा प्रस्ताव पारित कर उच्चाधिकारियों को अल्टीमेटम सौंपा और कहा है कि पीड़ित दिव्यांग सचिव की रिपोर्ट पर प्रशासन कार्रवाई करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर पीड़ित सचिव को सुरक्षा व न्याय प्रदान करे , अन्यथा सचिव संघ कलमबंद कामबंद हड़ताल पर जाने बाध्य होगा।

