छतरसिग पटेल(सरायपाली ). शहर स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम आफिस के अधिकारी कर्मचारी द्वारा 18 माचृ गुरुवार को एक दिवसीय हड़ताल रखा गया। इस हड़ताल को डी डी भोई ,मसूद अंसारी, के एन साहु द्वारा संबोधन किया गया। इस हड़ताल में भारत सरकार द्वारा लाये गए आईपीओ, एफडीआई, के निजीकरण के विरोध और सरकार की श्रम विरोधी नीति और ,बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ,पर विरोध करते हुए अधिकारी व कर्मचारियों की वेतन पुनृनिधारण की मांग रखी गई। इस हड़ताल पर सचिव उमेलाल, आई पी सेन, यूगल साहू, अजय खरे, उमा बाघ, एपी चंद्रा, जिसा तिगा, एसके धीवर, कविलाश यदु, महेश, नरेश, पितवास, खेमराज, संतोष, पलाश, राजू, उमेश, प्रवीण साहू, मिलू साहू आदि हड़ताल में शामिल रहे।
भारतीय जीवन बीमा सरायपाली के अधिकारी- कर्मचारी ने निजीकरण के विरोध में रखा एक दिवसीय हड़ताल
मार्च 19, 2021
Tags

