जिला प्रशासन की मदद से राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जौहर दिखाएगा दिव्यांग


 छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
बलौदाबाजार संवाददाता लिलेश्वर प्रसाद निषाद की रिपोर्ट

बलौदाबाजार :- 19 मार्च 2021/ पलारी विकासखण्ड के ग्राम देवसुन्दरा निवासी दिव्यांग नेहरू वर्मा चेन्नई में आयोजित 19 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्साह के साथ हिस्सा लेंगे। कलेक्टर श्री सुनील जैन की हौसला अफजाई और आर्थिक सहयोग से यह संभव हो पाया है। चेन्नई में आगामी 24 से 27 मार्च तक यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित है। देश भर के सैकड़ों दिव्यांग खिलाड़ी अलग-अलग कैटेगरी के स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। कलेक्टर ने जिले के दिव्यांग युवा नेहरू का राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से खेल में हिस्सेदारी के लिए जरूरी पंजीयन शुल्क भी प्रोत्साहन के तौर पर दिये हैं। नेहरू वरिष्ठ खिलाड़ी वर्ग के अंतर्गत 200 मीटर, 400 मीटर और ऊंची कूद प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। 23 वर्षीय दिव्यांग खिलाड़ी ने सहयोग एवं मनोबल बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और मेडल जीतकर बलौदाबाजार जिला सहित छत्तीसगढ का नाम रोशन करने का भरोसा दिलाया।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !