गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद-- फिंगेश्वर विकास खण्ड में आज कल लो वोल्टेज की समस्या कोई आम बात नही है। इसके चलते विभिन्न गांवों में किसानों को काफी तकलीफो का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आज आवेदन पेश किया गया।
आप को बता दे कि फिंगेश्वर विकास खण्ड के
ग्राम कौंदकेरा,धमनी,बहेरापाल,कोमा,कुम्ही,परसठ्ठी,सेंदर,जेंजरा,खुटेरी,अरण्ड़,पाली,पसौद,पोखरा,परसदा,चैतरा,धुरसा,सेम्हरतरा,पिपरछेडी,बेलटुकरी,भैंसातरा, देवरी,टेका,कपसीडीह, आदि गांवो में लो वोल्टेज की भारी समस्या है जिसके चलते जनप्रतिनिधियों ने आवेदन तैयार कर ज्ञापन सौंपा है। जिसमे रोहित साहू जिलापंचायत सदस्य, जगदीश साहू सभापति ज.प. फिंगेश्वर, अर्चना साहू सभापति ज.प. फिंगेश्वर, राधेश्याम साहू सदस्य ज.प. फिंगेश्वर, नेमीचन्द देवांगन सदस्य ज.प.फिंगेश्वर, होरीलाल साहू सदस्य ज.प.फिंगेश्वर ,टोमेश्वरी रात्रे सदस्य ज.प.फिंगेश्वर, उपस्थित थे।
फिंगेश्वर विकास खण्ड के विंभिन्न गांवो में लो वोल्टेज की समस्या निदान हेतु ज्ञापन सौंपा--रोहित साहू जिला पंचायत सदस्य गरियाबंद
मार्च 25, 2021
Tags

