शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का सम्पूर्ण कार्य 15 जून तक पूर्ण करें-कलेक्टर


 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

  गरियाबंद---कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने आज अधिकारियों की समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिये। उन्होंने लोक सेवा गांरटी प्रकरणों के निराकरण पर जोर देते हुए अधिकारियों को समयावधि में आवेदन निराकृत करने कहा। कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए स्कूल हेतु समिति गठन, शिक्षकों की संलग्नीकरण, प्रतिनियुक्ति पर स्टाफ की व्यवस्था, स्कूलवार प्रोजेक्ट बनाने व सभी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के लिए लैब की व्यवस्था और आवश्यकता के अनुरूप सामग्रियों की खरीदी हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का सम्पूर्ण कार्य नवीन शिक्षा सत्र प्रारंभ होने के पहले 15 जून तक पूर्ण कर लिया जाए। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को नगरीय निकाय क्षेत्रों में 7500 वर्गफीट जमीन चिन्हांकन और अतिक्रमण हटाने पर विशेष ध्यान देने कहा। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणो पर समय पर जवाब दावा प्रस्तुत करने अधिकारियों को निर्देशित किया। हाथी प्रभावित क्षेत्रों की क्षतिपूर्ति रिपोर्ट संबंधित हल्का पटवारी के माध्यम से शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। जिले में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक के तहत लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर ने जिले में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन कराते हुए जिले में कोरोना टेस्ट बढ़ाने तथा लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से मास्क पहनने की समझाईश देने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होने सभी एसडीएम को मास्क नहीं पहनने वालों से वसूली गई जुर्माना राशि की नियमित एन्ट्री एक्सल सीट में करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को जिले में वन अधिकार पट्टो से संबंधित प्रकरणों पर विशेष ध्यान देने के साथ ही अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह तक पूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने चिन्हाकिंत राजिम माघी पुन्नी मेला स्थल का प्रस्ताव राजिम एसडीएम को शीघ्र प्रस्तुत करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने स्वीकृत रेत खदानों के लिए पहुंचमार्ग एवं रायल्टी जमा कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में जल जीवन मिशन योजना की अद्यतन प्रगति की जानकारी लेते हुए पाईप कनेक्शन विस्तार व पेयजल व्यवस्था हेतु पीएचई के अधिकारियों को और विद्युतविहिन क्षेत्रों में सोलर सिस्टम लगाने के्रडा के अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में जिला पंचायत सीईओ चन्द्रकांत वर्मा, वनमण्लाधिकारी श्री मयंक अग्रवाल, एडीएम श्री जे.आर. चैरसिया, डिप्टी कलेक्टर  ऋषा ठाकुर सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !