शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मड़ेली बच्चों को सरपंच माध्यम से सुख राशन दिया गया




गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे कि रिपोर्ट

 गरियाबंद/छुरा---शाला प्रबंधन अध्यक्ष भांगीराम नेताम प्रधान पाठक हेमुराम साहु सरपंच श्रीमती लक्ष्मी ठाकुर मध्यान भोजन संचालन कर्ता श्रीमती रुखमणी बाई ठाकुर स्कूल चपरासी एस कुमार  ठाकुर की उपस्थिति में मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत सूखा राशन का वितरण किया जा रहा है। 46 दिनों का मध्यान्ह भोजन का सूखा राशन स्कूली बच्चों को खाद्य सुरक्षा भत्ता के रूप में वितरण किया जाएगा। सूखा राशन सामग्री का वितरण सुविधानुसार स्कूल में अथवा घर-घर पहुंचाकर देने के निर्देश दिए गए हैं। वितरण के दौरान बच्चों या पालकों के मध्य सामाजिक दूरी बनाए रखी जाएगी।
 आवश्यक खाद्य सामग्री – दाल, तेल, सूखी सब्जी इत्यादि वितरित किया जा रहा है।
    सूखा राशन सामग्री वितरण हेतु जारी निर्देश में कहा गया है कि मध्यान्ह भोजन योजना की गाईडलाइन के अनुसार कक्षा छठवीं से आठवी तक के उन बच्चों को जिनका नाम शासकीय शाला, अनुदान प्राप्त अशासकीय शाला अथवा मदरसा-मकतबा में दर्ज है, मध्यान्ह भोजन दिया जाए। सूखा राशन वितरण में बच्चों को चावल, दाल एवं तेल की मात्रा  बच्चों को प्रदाय की जाने वाली सामग्रियों को पृथक-पृथक सील बंद पैकेट बनाकर प्रति छात्र सभी सामग्रियों का एक बड़ा पैकेट बनाया जाए।  सामग्रियों की पैकिंग के पूर्व और पैकिंग के बाद वितरण किया जा रहा है!
    शिक्षा विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्कूलों एवं माध्यमिक विद्यालय में 46 दिनों के लिए प्रति छात्र चावल 6.900 ग्राम, दाल 1.380 ग्राम, आचार 500 ग्राम, सोयाबड़ी 690 ग्राम, तेल 345 ग्राम और नमक 500ग्राम प्रदाय किया गया है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !