महासमुन्द:ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली, खल्लारी, पिथौरा वार्ड क्रमांक 06 एवं ग्राम कुटेला कंटेनमेंट जोन से मुक्त

होम आइसोलेशन मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सही जानकारी दें

होम आइसोलेशन में कोविड पॉजिटिव मरीजों की जा रही है मॉनिटरिंग

महासमुन्द 21 अप्रैल / होम आइसोलेशन में रह रहें मरीज कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान सही जानकारी दें। होम आइसोलेशन में कोविड पॉजिटिव मरीजों की प्रॉपर मॉनिटरिंग कांटेक्ट ट्रेसिंग बेहद महत्वपूर्ण कार्य है। यह सबसे प्रथम स्टेज होता है जब किसी को भी पॉजिटिव मरीज से दूरभाष के माध्यम से प्रथम बार संपर्क किया जाता है। इस दौरान मरीजों द्वारा सही-सही जानकारी देना बहुत आवश्यक है। इसी के आधार पर मरीजों को दवाइयां एवं इनकी मॉनिटरिंग होम आइसोलेशन के दौरान की जाती है। कांटेक्ट ट्रेसिंग में पॉजिटिव व्यक्ति का नाम, उम्र, संपर्क नंबर, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, पूर्ण पता, वार्ड, जिला, व्यवसाय, सर्दी, खासी, बुखार, सिर दर्द या अन्य कोविड-19 के लक्षण, यदि महिला है तो क्या वह गर्भवती है, इसका विवरण। कोविड सैंपल के प्रकार जैसे एंटीजन, आरटीपीसीआर, ट्रूनाॅट, सैंपल एवं इसका दिनांक, परिणाम आने की तिथि, अन्य गंभीर बीमारी जैसे बीपी, शुगर, गर्भवती, कैंसर, लकवा, टीबी, सिकलिंग, हृदय रोग इत्यादि के बारे में जानकारी एकत्र की जाती है। परिवार में 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले व्यक्तियों की संख्या, परिवार में 10 वर्ष के उम्र वाले व्यक्तियों की संख्या, परिवार में गर्भवती महिला की संख्या, यात्रा का विवरण, क्या विगत 15 दिनों में कहीं यात्रा किया गया है, यदि किया गया है तो उसका संपूर्ण विवरण। एक ही  घर या परिवार में रहने वाले व्यक्तियों का विवरण, घर में बाहर से आने वाले व्यक्तियों का विवरण की जानकारी कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान ली जा रही है। पाॅजिटीव मरीजों द्वारा सही जानकारी देने पर होम आइसोलेशन की काउंसलिंग के दौरान मरीजों को घर पर ही देखरेख में मदद मिलती है। होम आइसोलेशन के गंभीर मरीजों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भी पहुंचाया जाता है। काउंसलिंग के दौरान सही सही जानकारी देने की सलाह भी दी जाती है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के दौरान मरीज घर पर है या अस्पताल में इसकी भी जानकारी ली जाती है, इसके लिए जो भी कर्मचारी तैनात है, जो पॉजिटिव की सूची प्राप्त होते ही कांटेक्ट ट्रेसिंग का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं, इस दौरान पॉजिटिव व्यक्ति से सही जानकारी मिलने पर उनका उपचार होम आइसोलेशन के दौरान सही तरीके से किया जा सकता है। इसलिए सैंपल देते वक्त अपना सही मोबाइल नंबर देना अति आवश्यक है


चिकित्सक सहित विभिन्न पदांे के लिए अभ्यर्थियों से 27 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

महासमुन्द 21 अप्रैल /  जिले में कोविड-19 के संक्रमण से रोकथाम नियंत्रण एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सेवानिवृत्त चिकित्सक एलोपैथिक, स्टाफ नर्स एवं लैब टेक्नीशियनों से कोविड-19 कार्यों के लिए आवेदन आमंत्रित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि इन पदों के लिए सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी हस्तलिखित आवेदन पत्र, पहचान पत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण या सेवानिवृत्ति संबंधित साक्ष्य के साथ 27 अप्रैल 2021 तक अपने समीपस्थ कार्यालय खंड चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुमगांव, बागबाहरा, पिथौरा, बसना एवं सरायपाली तथा  कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह नियुक्ति कोविड-19 के लिए किया जा रहा है तथा यह पद पूर्णतः अस्थाई है। संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी विभाग प्रमुख द्वारा आवेदन को सत्यापित करने के उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए जिला स्तर से कार्यादेश जारी किया जाएगा। नियुक्ति उपरांत उन्हें एकमुश्त मासिक वेतन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में निर्धारित दर अनुसार प्रदान किया जाएगा। चिकित्सक एलोपैथिक के लिए एकमुश्त मासिक वेतन 58 हजार 100 रूपए, स्टाफ नर्स के लिए 16 हजार 500 रूपए एवं लैब टेक्नीशियन के लिए 14 हजार रूपए निर्धारित किया गया है
क्रमांक/89/7230


ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली, खल्लारी, पिथौरा वार्ड क्रमांक 06 एवं ग्राम कुटेला
कंटेनमेंट जोन से मुक्त

महासमुन्द 21 अप्रैल / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डोमन सिंह ने तहसील बागबाहरा के ग्राम कलमीदादार, तेंदुकोना, लुकुपाली एवं ग्राम खल्लारी को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत पिथौरा के वार्ड क्रमांक 06 एवं सरायपाली तहसील के ग्राम कुटेला को कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण (कोविड-19) पाॅजिटिव पाये जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम हेतु कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था। अब इसे कंटेनमेंट जोन से मुक्त कर दिया गया है। इस आशय के आदेश आज जारी कर दिए है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा 08 अप्रैल 2021 को प्रतिवेदित किया गया कि छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव हेतु कंटेनमेंट संबंधी दिशा-निर्देश के तहत इन  कंटेनमेंट जोन क्षेत्र में 14 दिनों की अवधि पूर्ण हो चुकी है एवं उपरोक्त कंटेनमेंट जोन में विगत 14 दिनों से एक धनात्मक मरीज की पुष्टि हुई है। धनात्मक मरीजो के सम्पर्क में आए क्रमशः 33, 50, 22, 28, 87 एवं 184 लोगों की सेम्पल जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है। इस कारण कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने वार्ड क्रमांक 06 पिथौरा नगर पंचायत के 03 धनात्मक मरीजों तथा इन गांवों के 01-01 धनात्मक मरीज के मकान को छोड़कर, शेष क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !