आपके द्वार आयुष्मान अभियान आयुष्मान कार्ड अवश्य बनायें, अंतिम तिथि 30 अप्रैल

   महासमुंद 2 अप्रैल 2021/- आपके द्वार आयुष्मान‘‘ अभियान का आयोजन 01 मार्च 2021 से 31 मार्च 2021 तक किया जा रहा था। जिसकी तिथी बढ़ा कर 30 अप्रैल 2021 किया गया है। इस अभियान के तहत ग्रामीण और सुदूर हिस्सों में रहने वाले लाभार्थियों को योजना के लाभ के बारे में बताने के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करना है। 

      अधिकारियों ने जिले के लोगों से अपील है, कि आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिये अपना राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड/शासकीय फोटो पहचान पत्र लेकर नजदीक के लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) एवं शिविर में जाये और पंजीयन कराकर अपना आयुषमान कार्ड अवश्य बनायें। योजना के संबंध में अधिक जानकारी एवं किसी प्रकार की सहायता के लिये टोल-फ्री नम्बर 104 पर संपर्क करें।

अभियान के तहत् आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत पात्र परिवारों का लोक सुविधा केन्द्रों (च्वाइस सेंटरों) एवं ग्रामों में शिविर आयोजित कर निः शुल्क पंजीयन किया जा रहा है। अभियान के दौरान लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) एवं शिविर में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन कर आयुष्मान कार्ड कागज में प्रिंट कर प्रदान किया जायेगा, कुछ दिनों उपरांत लोक सुविधा केन्द्र (च्वाइस सेंटरों) के केन्द्रीय कार्यालय से हितग्राहियों के प्लास्टिक कार्ड संबंधित च्वाइस सेंटरों को प्रेषित किया जायेगा। च्वाइस सेंटर को प्लास्टिक कार्ड प्राप्त होने के बाद सूचना हितग्राहियों को दी जायेगी। हितग्राही जिस च्वाइस सेंटर में अपना पंजीयन करायें है वहीं से पुनः बायोमेंट्रिक अथेंटीकेशन उपरांत प्लास्टिक आयुषमान कार्ड प्राप्त कर सकेगें।

    केन्द्र सरकार से संचालित आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजनांतर्गत समाजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना 2011 की चयनित श्रेणियों में सूचीबध्द परिवारों को प्रति वर्ष रू. 05 लाख तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही राज्य शासन द्वारा संचालित डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना का संचालन राज्य के खाद्य विभाग द्वारा जारी राशनकार्ड के आधार पर किया जा रहा है। जिसमें अन्त्योदय एवं प्राथमिकता राशन कार्डधारी परिवारों को रू. 5 लाख तक एवं शेष ए.पी.एल. परिवारों को रू. 50 हजार तक की स्वास्थ्य सहायता प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !