जिला अध्यक्ष मछुआ कांग्रेस खेलन तारक की अपील, सभी जरूर लगवाएं टीका…

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ प्रदेश मछुआ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष श्री खेलन सिंह तारक ने जिला में व प्रदेश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते प्रसार को देखते हुए सभी लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि टीका के साथ-साथ सावधानी रखते हुए शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना चाहिए। यह प्रदेश को कोरोना मुक्त करने की दिशा में काफी मददगार साबित होगा। श्री खेलन तारक ने कहा कि प्रदेश में पर्याप्त संख्या में टीका उपलब्ध है। सभी जिलों में लोगों के टीकाकरण के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। जिला अध्यक्ष श्री खेलन तारक ने सभी सामाजिक प्रमुखों, समाज सेवी संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, व्यापारिक संस्थाओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों को आमजन को अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण के लिए प्रेरित करने की अपील की है। उल्लेखनीय है कि आज से 45 वर्ष से अधिक उम्र के सभी नागरिकों को भी टीके लगाए जा रहे हैं। इससे पहले 16 मार्च से स्वास्थ्य कर्मियों और फ्रंट लाईन वर्कर्स केे टीकाकरण की शुरूआत की गई थी। इनमें से अनेक लोगों को टीके का दूसरा डोज भी लगाया जा चुका है। साथ ही एक मार्च से 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों एवं 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के कोमोरबिडीटी वालों को भी टीके लगाए जा रहे हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !