सरपंच संघ ने कलेक्टर को सौंपी 40 हजार रूपए का चेक सरपंचो का कलेक्टर ने जताया आभार


सरपंचो का कलेक्टर ने जताया आभार
महासमुन्द 26 अप्रैल / जिले के सभी वर्गों के द्वारा कोविड-19 के संक्रमण एवं रोकथाम के लिए अपने स्तर पर पहल कर वैश्विक महामारी से निपटने के लिए एवं जरूरतमंद लोगों को सहयोग तथा सहायता पहुंचाने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं।
 
इसी कड़ी में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर डोमन सिंह से मुलाकात कर सरपंच संघ के प्रतिनिधि इनमें सरपंच संघ के अध्यक्ष  वीरेन्द्र चंद्राकर, ग्राम खरोरा की सरपंच सुनीता चंद्राकर, कांपा के सरपंच गजानंद साहू, बेलसोंडा की सरपंच भामिनी चंद्राकर, साराडीह के सरपंच साजन यादव एवं बेलसोंडा के उप सरपंच हुलसी चंद्राकर ने कोविड-19 के इस दौर में जीवन दीप समिति को आॅक्सीजन कंसंट्रेटर मशीन खरीदनें के लिए सहयोग के रूप में 40 हजार रूपए का चेक सौंपा। 
 
इस पर कलेक्टर सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी के दौर पे गांवों में भी आप लोग जरूरतमंद लोगों का भरपूर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से निपटने जिला प्रशासन द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा उपस्थित थे।

 

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !