वृद्ध जन सेवा समिति के द्वारा पशु पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतू 50 स्थानों पर लगाया जा रहा मटकियाँ

सरायपाली( छतरसिग पटेल). वृद्ध जन सेवा समिति सराईपाली द्वारा पशु पक्षियों हेतु पानी की व्यवस्था के लिए सराईपाली में मुख्य 50 स्थानों पर मटकियाँ लगाई जा रही हैं तथा उन में पानी भरकर पेड़ की छांव में बांधा जा रहा है, मटकिया लगाए जाने के इस कार्यक्रम में सराईपाली स्काउट गाइड की छात्र-छात्राएं भी अपना सहयोग दे रहे हैं।


वृद्ध जन सेवा समिति के अध्यक्ष रूबी सिंह ठाकुर ने बताया की सराईपाली शहर अधिकतर जलाशय सूख चुके हैं ऐसे में पक्षी पानी के अभाव में भटकते हैं और अपनी जान गवा देते हैं जिसे ध्यान में रखते हुए हमारी समिति द्वारा 50 स्थानों पर मटकिया लगा रही हैं हमारी समिति के कार्यकर्ता नियमित रूप से इसमें पानी डालने का काम भी करंगे जो वे पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं

रूबी ठाकुर ने बताया कि हम पिछले कई वर्षों से लगातार पक्षियों के लिए इस प्रकार पानी की व्यवस्था कर रहे हैं हम सभी लोगों से इस अभियान में आम लोगो को शामिल होने की अपील करते हैं लॉकडाउन के समय अपने घरों के आसपास छांव वाली जगह में किसी पात्र में पानी जरूर रखें ताकि कोई पैसा पक्षी जब आपके घर के आसपास आए तो उसे पीने का पानी जरूर मिले, रूबी सिंह ठाकुर ने बताया की ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए और लॉकडाउन को देखते हुए हमारी योजना सराईपाली की कुछ प्रमुख जगहों पर मवेशियों हेतु पीने का पानी उपलब्ध कराने हेतु सीमेंट के बने पात्र रखवाने की भी है जल्दी हर कार्य में जन सहयोग से पूर्ण कर लिया जाएगा मटकी लगाने का कार्य वृद्ध जन सेवा समिति के सदस्यों ने किया जिसमें दुष्यंत साहू रुकैया फ़ामिदा गुड्डू आदि सदस्य उपस्थित रहे ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !