केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज 51वें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार के नाम का ऐलान किया। वर्ष 2019 का पुरस्कार दिग्गज अभिनेता रजनीकांत को दिया जाएगा। इसे 3 मई को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के साथ प्रस्तुत किया जाएगा।
प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट कर कहा, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत जी को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को भी धन्यवाद दिया।
नई दिल्ली में पुरस्कार की घोषणा करते हुए, मंत्री ने कहा कि चुनाव सर्वसम्मति से जूरी के सदस्यों द्वारा किया गया था, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। जूरी में पांच सदस्य शामिल थे।
आशा भोसले
मोहनलाल
बिस्वजीत चटर्जी
शंकर महादेवन
सुभाष घई
Happy to announce #Dadasaheb Phalke award for 2019 to one of the greatest actors in history of Indian cinema Rajnikant ji
— Prakash Javadekar (@PrakashJavdekar) April 1, 2021
His contribution as actor, producer and screenwriter has been iconic
I thank Jury @ashabhosle @SubhashGhai1 @Mohanlal@Shankar_Live #BiswajeetChatterjee pic.twitter.com/b17qv6D6BP

