भारत में 7.3 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया

  8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई कई राज्यों में सक्रिय मामलों में होने वाली तीव्र वृद्धि “गंभीर चिंता का विषय” कैबिनेट सचिव सभी राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के साथ कोविड-19 स्थिति की समीक्षा की

कोविड-19 के खिलाफ महत्वपूर्ण लड़ाई में देश में आज टीकाकरण की संख्या 7.3 करोड़ से अधिक हो गई है।

आज सुबह 7 बजे तक अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 11,53,614 सत्रों के माध्यम से कुल 7,30,54,295 वैक्सीन खुराक दी जा चुकी हैं। इनमें 45 वर्ष से अधिक आयु के 89,32,642 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 52,96,666 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 95,71,610 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 39,92,094 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक) और 4,45,77,337 (पहली खुराक) और 6,83,946 (दूसरी खुराक) लेने वाले लाभार्थी शामिल हैं।

कुल टीकाकरण के आंकड़े 6 करोड़ (6,30,81,589) से अधिक हैं, जिन्हें पहली खुराक दी गई है, जबकि दूसरी खुराक लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 1 करोड़ (99,72,706) के करीब है।

एचसीडबल्यू

एफएलडब्ल्यू

45

वर्ष से अधिक

 

कुल

पहली खुराक

दूसरी  खुराक

पहली खुराक

दूसरी  खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

89,32,642

52,96,666

95,71,610

39,92,094

4,45,77,337

6,83,946

7,30,54,295

 

टीकाकरण अभियान (2 अप्रैल, 2021) के 77वें दिन 30,93,795 वैक्सीन की खुराक दी गई, जिसमें 35,624 सत्रों में 28,87,779 लाभार्थियों को पहली खुराक के लिए टीका लगाया गया जबकि 2,06,016 लाभार्थियों को दूसरी खुराक के लिए टीका लगाया गया।

 

दिनांक 2 अप्रैल, 2021

एचसीडबल्यू

एफएलडब्ल्यू

45

वर्ष से अधिक

कुल उपलब्धि

पहली खुराक

दूसरी  खुराक

पहली खुराक

दूसरी  खुराक

पहली खुराक

दूसरी खुराक

पहली खुराक

दूसरी  खुराक

43,439

18,712

92,887

44,569

27,51,453

1,42,735

28,87,779

2,06,016

 

महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, दिल्ली, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पंजाब और मध्य प्रदेश सहित आठ राज्यों में कोविड के दैनिक नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। इन 8 राज्यों से 81.42% नए मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में 89,129 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक दैनिक नए मामले 47,913 दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कर्नाटक में 4,991 और छत्तीसगढ़ में 4,174 नए मामले सामने आए हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0012X9K.jpg

 

जैसा कि नीचे दर्शाया गया है, बारह राज्य दैनिक नए मामलों में वृद्धि प्रदर्शित कर रहे हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002TPVV.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003XL1Y.jpg

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0044M7X.jpg

 

      भारत में कुल सक्रिय मामले 6,58,909 तक पहुंच गए हैं। इन मामलों में अब देश में कुल सक्रिय मामलों का 5.32 प्रतिशत शामिल है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,213 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं।

नीचे दिया गया ग्राफ पिछले दो महीनों (03 फरवरी, 2021 - 03 अप्रैल, 2021) में शीर्ष 10 राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में वृद्धि का तुलनात्मक विश्लेषण देता है। महाराष्ट्र ने नौ गुना वृद्धि दिखाई है, इस अवधि के दौरान सक्रिय मामलों की संख्या में अधिकतम वृद्धि प्रतिशत के संदर्भ में पंजाब में सक्रिय मामलों में अधिकतम वृद्धि की जानकारी दी है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image005K36Q.jpg

देश में कुल सक्रिय मामलों के 77.3 प्रतिशत के लिए पांच राज्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब विशेष रूप से जिम्मेदार हैं। देश के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र का अकेले 60 प्रतिशत (59.36 प्रतिशत) का योगदान है।

 https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0066BHP.jpg

 

देश के कुल सक्रिय मामलों में से 50 प्रतिशत मामले दस जिलों से हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image00790IM.jpg

       कैबिनेट सचिव श्री राजीव गौबा ने सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ कल उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित किया गया है, जहां पिछले दो हफ्तों में कोविड-19 के दैनिक मामलों और दैनिक मृत्यु दर में काफी तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। इन 11 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को गंभीर चिंता का विषयके रूप में वर्गीकृत किया गया है। इन राज्यों को जांच में बढ़ोतरी, कंटेनमेंट क्षेत्रों में कड़ाई बरतने, कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और कोविड उपयुक्त व्यवहार लागू करने के माध्यम से सक्रिय मामलों और दैनिक मृत्यु में रोकथाम को सुनिश्चित करने के लिए शीघ्र और प्रभावी उपाय अपनाने को कहा गया है। इन राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को पूर्व में जारी मानक नैदानिक प्रबंधन प्रोटोकॉल को अपनाने की भी सलाह दी गई है। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि केन्द्र कोविड-19 से लड़ने के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य उपायों और नैदानिक ​​प्रबंधन के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सभी संसाधन और सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।

भारत की कुल रिकवरी आज 1,15,69,241 है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 93.36 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों में 44,202 रिकवरी दर्ज की गई हैं।

पिछले 24 घंटों में 714 मृत्यु हुई हैं।

नई मृत्यु का 85.85 प्रतिशत हिस्सा छह राज्यों से दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अधिकतम मृत्यु की संख्या (481) है। पंजाब में प्रतिदिन 57 मृत्यु दर्ज की गई हैं।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0083U52.jpg

पिछले 24 घंटों में तेरह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोई भी कोविड-19 मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। इनमें ओडिशा, असम, लद्दाख (केन्द्र शासित प्रदेश), दमन और दीव तथा दादर और नागर हवेली, नागालैंड, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, लक्षद्वीप, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !