महासमुंद के निजी आदित्य हॉस्पिटल में भी होगा कोविड का इलाज

 

ज़िले में इलाज के लिए निजी अस्पतालों की संख्या बढ़ कर हुई चार 

महासमुंद 10 अप्रैल 2021/- महासमुंद ज़िले में  कोविड-19 के बढ़ते मामलों और कोविड मरीज़ों को त्वरित और बेहतर उपचार के लिए  अब सरकारी अस्पताल के साथ महासमुंद ज़िले के निजी अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है । आज ज़िला प्रशासन द्वारा महासमुंद के आदित्य हॉस्पिटल को कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए प्रशासन द्वारा अनुमति दी गई,। अब ज़िले में कोविड का करने वाले निजी अस्पतालों की संख्या 4 हो गई है । 

इससे पहले कल शुक्रवार को महासमुंद ज़िले के तीन निजी अस्पतालों आरएलसी हॉस्पिटल महासमुंद और जैन हॉस्पिटल महासमुंद के साथ ही  भारती हॉस्पिटल सरायपाली  में कोविड मरीज़ों का इलाज की अनुमति दी गई थी । होगा । इन चारो निजी अस्पतालों में  आक्सीजन बेड की सुविधा के साथ अन्य ज़रूरी सुविधाएँ है । 

    कलेक्टर डोमन सिंह ने बताया की ज़िले के अन्य निजी अस्पतालों से भी सहमति ली जा रही है ।ताकि कोविड के मरीज़ों को तुरंत इलाज की सुविधा मिल सकें ।  उन्होंने कहा कि फ़िलहाल  सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों में कोरोना का इलाज हो रहा है. सरकारी अस्पतालों में इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है. वहीं निजी अस्पतालों में सरकार की तय गाइडलाइन के मुताबिक कोविड ट्रीटमेंट (covid 19 treatment cost in chhattisgarh) फीस ली जाएगी ।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !