बिजली कटौती से लोग परेशान, लोवोल्टेज की मार बढ़ रहा आक्रोश


 गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

कई बार बंद हो रही बिजली पर जानकारी नहीं मिलती कहीं से, जबकि लॉकडाउन में घर पे रहना अनिवार्य

गरियाबंद/ फिंगेश्वर-- फिंगेश्वर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत में आये दिन अघोषित बिजली कटौती कर दी जा रही है, कारण जानने लोग जब विद्युत मंडल के कार्यालय में फोन लगाते हैं तब फोन रिसीव नहीं किया जाता, क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था चरमराई हुई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जिससे आक्रोश बढ़ रहा है। पिछले एक दो दिनों में शाम को बारिश के बाद उमस भी बढ़ गई है। वहीं दो तीन दिनों से तेज धूप से लोगों के पसीने छूट रहे हैं । लेकिन बिजली साथ नहीं दे रही है। घंटों बिजली गुल रहने से कई घरों में इनवर्टर जवाब दे गए। कि उन्हें जनता की तकलीफों से सरोकार नहीं है। इधर शाम के समय जब भी बारिश होने की संभावना दिखती है, हवा चलती हैं तो बिजली बंद कर दी जाती है। यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। पिछले दो तीन दिनों से बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। पिछले तीन चार दिनों से दिनभर बिजली की लुकाछिपी जारी रही। क्षेत्र में  अघोेषित बिजली कटौती से परेशान होकर जब नागरिकों ने जी.आई. को फोन लगाया तो वे प्रशिक्षण के सिलसिले में बाहर होना बताया । प्रदेश में मांग से ज्यादा बिजली उत्पादन के बावजूद गर्मी आते ही अघोषित कटौती का सिलसिला शुरू हो गया है। कोपरा , फिंगेश्वर  क्षेत्र के लोहरसी , सहसपुर , मुरमुरा , रवेली , तरीघाट , सिर्रीखुर्द , बिजली , मड़वाडीही , कुंडेल , भेंड़री , कुरुद , पंडितराई , फुलझर , धुरसा , सहित कई हिस्सों में दो - तीन दिनों से किस्तों में बिजली गुल हो रही है। हालांकि बिजली कंपनी ने ना तो कटौती का शेड्यूल जारी किया है, न ही कटौती की बात स्वीकार रही है। बीते कुछ दिनों से दोपहर , 12 से शाम 7 - 8 बजे के बीच करीब कई बार बिजली काटी जा रही है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !