गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट
गरियाबंद/छुरा--जिला गरियाबंद में कोरोना संक्रमण के भयावह स्थिति को देखते हुए छुरा पुलिस ने राजस्व अधिकारियों के साथ नगर में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को लॉकडाउन के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव व सावधानियां हेतु लोगों में जागरूकता हेतु संदेश दिया गया।
कोरोनावायरस की भयावह स्थिति को देखते हुए जिला गरियाबंद में 13 अप्रैल से 23 अप्रैल तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। जिसके चलते नगर के चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है साथ ही जिले से लगे सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है और वहीं पुलिस के द्वारा सतत मानीटरिंग भी किया जा रहा है। बगैर मास्क के और बेवजह घूमने वालों पर शख्ती की जा रही है कई लोगों को समझाइश देकर वापस किया जा रहा है और बहुत ज्यादा जरूरी काम वालों को ही आने-जाने की इजाजत दी जा रही है।
लॉकडाउन के पहले दिन ही जिला गरियाबंद सहित छुरा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कस्बों एवं गांवों में सन्नाटा पसरा रहा। साथ ही छोटे बड़े सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्णता बंद नजर आ रही है नगर व जिले के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग लॉक डाउन का पूर्णता पालन करते नजर आए।
छुरा पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
अप्रैल 14, 2021
Tags


