गरियाबंद जिले से फर्जी नक्सली गिरफ्तार,करता था लोगों से अवैध उगाही


छुरा गरियाबंद रिपोर्ट-रामकुमार यादव संपर्क सूत्र-9009867006

गरियाबंद: नक्सली बनकर ग्रामीण से उगाही का मामला सामने आया है। मामला पीपरछेड़ी थाना क्षेत्र का है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महासमुंद जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार कोपेकसा निवासी एक व्यक्ति ने पीपरछेड़ी थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायी थी। जिसमे उन्होंने पहले दवाई बेचने का हवाला देकर आरोपी द्वारा नाम पता पूछने और फिर घर पहुंचकर खुद को नक्सली बताते हुए पिस्टल दिखाकर उसके बेटे और बेटी को पार्टी में ले जाने के लिए धमकाने का आरोप लगाया है।

प्रार्थी ने मना किया तो आरोपी ना ले जाने की ऐवज में रकम की मांग करने लगा। प्रार्थी द्वारा तीन क़िस्त में 30, 35 ओर 27 हजार कुल 92 हजार रुपये दिए गए। उसके बाद भी जब आरोपी नही माना तो पीड़ित ने मामले की शिकायत थाना में दर्ज करायी।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 03/2021 धारा 384, 386 भादवि कायम कर मामले की जांच शुरू की। मामले की जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को भी दी गयी। पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम विष्णु क्षत्रि पिता जीतू क्षत्रिय है विष्णु नवापारा जिला महासमुंद का निवासी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 01 नग पिस्टल, 01 नग नक्सली वर्दी, 01 नग पोच, 01 नग टोपी तथा 01 हजार रुपये की नगदी जब्त की है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सउनि पीताम्बर प्रधान, प्र०आर० लाखेश्वर निषाद, रामेश्वर महिलांगे, आर० कुलीप ठाकुर, महताब अहमद, संतोष जांगड़े की सराहनीय भूमिका रही

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !