सामाजिकता दूरी ही कोरोना से बचने का गुरुमंत्र- युमेन्द्र कश्यप

गरियाबंद से थनेश्वर बंजारे की रिपोर्ट

मैनपुर- गरियाबंद जिला में तेजी से फैल रहे वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप नें गरियाबंद जिले की जनता से अपील करते हुए कहा कि- वर्तमान समय भयावह स्थिति की ओर अग्रसर होता जा रहा है, गरियाबंद जिला में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम संयम एवं अनुशासन से ही संभंव है। पूरा देश वैश्विक महामारी से लड़ रहा है, ऐसे में हमें संयम और अनुशासन बनाए रखना बेहद जरुरी है। शासन प्रशासन द्वारा जारी किये गये निर्देशों के पालन कर एवं मास्क का नियमित उपयोग करना चाहिए। एक दूसरे सोशल डिस्टेंसिंग के तरीके अपनानी चाहिए, जिससे कि संक्रमण कि विस्तार न हो सके, प्रारंभिक सावधानियां से ही कोरोना से बचा जा सकता है। सरकार द्वारा चलाए जा रहे मुहिम के तहत कोरोना टीका लगवाएँ, बेहद जरुरी है एक दुसरे से सामाजिकता दूरी बनाए रखना, सामाजिक तौर पर दूरी एवं मास्क के उपयोग ही कोरोना से बचने का गुरुमंत्र है।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !