छुरा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव ठाकुर का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


 छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006

गरियाबंद। कांग्रेस नेता राजीव ठाकुर का बीती रात निधन हो गया है। सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गयी है। राजिव ठाकुर छूरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे। उनके निधन से कांग्रेस पार्टी के नेताओ के अलावा आम जनमानस में भी शोक की लहर देखी जा रही है।

छूरा के वरिष्ठ कांग्रेस नेता समद खान ने बताया कि रात में उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। पहले उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद तत्काल छूरा सामुदायिक केंद्र ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत सीरियस होती देख उन्हें तत्काल गरियाबंद रिफर कर दिया गया। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी।


छूरा बीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि मरीज का ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। उन्हें सांस लेने में कठनाई हो रही थी। फिलहाल उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नही आई है। 35 वर्षीय राजिव ठाकुर दुल्ला गांव के निवासी थे और वे लगातार दूसरी बार छुरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष का दायित्व संभाल रहे थे


अपने सरल सहज और मिलनसार स्वभाव के कारण लोगो के बीच उनकी छवि एक अच्छा नेता की रही है। उनके आकस्मिक निधन पर क्षेत्र के लोगो ने गहरा शोक व्यक्त किया है। गरियाबंद जिले के कांग्रेसियों के लिए सप्ताहभर में ये दूसरी बड़ी क्षति हुई है। बीते दिनों महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ममता राठौर का भी अकस्मिक निधन हो गया था।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !