राजिम विधानसभा संवाददाता
नेहरू साहू की रिपोर्ट
9407900242
गरियाबंद। जिले में पिछले कुछ दिनों से कोरोना ने जो पटरी पर रफ्तार पकड़ी है वह थमने का नाम नहीं ले रहे हैं बीते कुछ दिनों से आंकड़ा 100 के पार चल रहा है। आज भी आंकड़ा 100 को पार 105 पर पहुंचा है। राजिम और गरियाबंद क्षेत्र में सबसे ज्यादा मरीज सामने आए है। इसके अलावा मैनपुर, देवभोग और छूरा क्षेत्र में भी कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ो के मुताबिक राजिम क्षेत्र के कौंदकेरा से 2 पुरुष, जेन्जरा से एक पुरुष, देवरी से एक पुरुष एक महिला, परतेवा से 2 पुरुष 3 महिलाएं एवं 10 साल की बच्ची, फिंगेश्वर से एक पुरुष और एक 14 साल के बच्चे के अलावा वार्ड 05 से एक महिला 15 साल का एक बच्चा एवम 12 साल की एक बच्ची, बेलटुकरी से 2 पुरुष एक महिला 19 और 09 साल के दो बालक, कुंडेल से एक पुरूष, तर्रा के वार्ड 01 से एक पुरूष, दर्रीपर के वार्ड 01 से एक पुरुष, बोरसी से एक पुरुष के अलावा वार्ड 19 से 2 महिलाएं, रोबा से 18 वर्षीय युवक, लालपुर से एक महिला, लचकेरा से एक पुरुष, धमनी से 2 महिलाएं, किरवई से एक पुरुष एक 13 साल का बालक, श्यामनगर से एक महिला, बकली से 3 पुरुष 2 महिलाएं, कुम्हि से एक महिला एक 12 साल की बालिका, रक्सा से एक पुरुष, कोमा से एक पुरुष और राजिम से 5 पुरुष 3 महिलाओ सहित एक 06 साल के बच्चे की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है वहीं गरियाबंद से तीन लोगों का
कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है।

