छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट- रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
गरियाबंद जिले का अंतिम झोर में बसा वनांचल ग्राम में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुआ जंगल से भठकर शिकार की तलाश में गांव में पहुंच गया और हो हल्ला सुनकर गांव से लगा हुआ पेड़ पर चढ़ गया जहां कुछ ग्रामीण का नज़र पड़ने पर ग्रामीण जनों ने इसका सुचना वन विभाग को दिया वन अमले ने मौके पर पहुंच कर लोगों को तेंदुआ से दूर रहने का हिदायत दिया तत्पश्चात तेंदुआ सकुशल जंगल की ओर लौट गया है
बदा दे कि कुड़ेमा वनांचल ग्राम में वन विभाग का सक्रियता और गांव वालों में जागरूकता से बहुतायत में हिरण,भालू, तेंदुआ आदि जानवर जंगल में मौजूद हैं जहां उन्हें विचरण हेतु कोई दिक्कत नहीं होती है
वन विभाग कमचारियों में वनरक्षक देव साहू,ईशु जोशी, कृष्ण कुमार धुव्र मौके पर मौजूद थे
कुड़ेमा जंगल में तेंदुआ चढ़ा पेड़ के ऊपर
अप्रैल 10, 2021
Tags

