कलेक्टर डोमन सिंह ने मितानिनों के दवा पेटी का किया आकस्मिक जाॅच मितानिनों से अब घर बैठे मिलेंगी कोरोना की निःशुल्क दवाईयां

 कलेक्टर डोमन सिंह
महासमुन्द / जिले के शहरी क्षेत्र एवं ग्रामीण अंचलों में रहने वाले लोगों में कोरोना के लक्षण दिखतें अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर अब उन्हें अब घर बैठे ही मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाईयां उपलब्ध कराई जाएगी। जिससे समय पर दवाई मिल जाने से मरीजों की स्थिति गंभीर नहीं होगी। जांच के पहले ही दवाईयां लक्षण वाले व्यक्तियों को देनें के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले भर के मितानिनों को कोरोना संक्रमण की दवाईयां का पैकेट वितरण भी कर दिया है। शहर एवं ग्रामीण अंचलों में कोरेाना के लक्षण दिखाई देने के बाद भी कई लोग कोरोना जांच नहीं कराते है एवं झोलाछाप, अपंजीकृत डाॅक्टरों से सम्पर्क में आकर अनावश्यक दवाईयों का सेवन कर संक्रमण को बढ़ाने के बाद गंभीर हालत में ऐसे लोग अस्पताल पहुॅचते है, जो परिवार और अन्य लोगों में संक्रमण फैला चुके होते है। क्योंकि इन लोगों को समय पर कोरोना की दवाईयां नहीं मिलने के कारण यह स्थिति बनती हैं। जिसके परिणामस्वरूप लोगों को अपनी जान जोखिम में रखकर फिर उन्हें अस्पताल आना ही पड़ता है।
                                                                                                                                     कलेक्टर डोमन सिंह ने राज्य शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश देतें हुए प्रत्येक घरों तक मितानिनों के माध्यम से प्रोफाइलेक्टिक दवाईयों को पहुॅचाने का लक्ष्य रखा गया हैं। इसके लिए जिले के सभी मेडिकल अधिकारियों, मितानिनों एवं एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों को निर्देश जारी किए गए है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सभी जिला वासियों से अपील की है कि कोरेाना के लक्षण दिखने अथवा संक्रमित के सम्पर्क में आने पर वह मितानिनों के माध्यम से कोरोना की निःशुल्क दवाईयां प्राप्त कर सकते है। वही मितानिनों और एएनएम के पास दवाईयां नहीं मिलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंन्द्रांे में जाकर दवाई प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग अनिवार्य रूप से टीकाकरण कराएं। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण संबंधित अपवाहों एवं भ्रांतियों से बचें। टीकाकरण कोरोना से बचाव के कवच के समान है। सभी पात्रधारी अनिवार्य रूप से अपने नजदीकी वैक्सीन सेंटर में जाकर टीका अवश्य लगाएं।
                                                                                                                                     कलेक्टर सिंह ने आज सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम चट्टीगिरोला में मितानिनों से मुलाकात कर स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई दवा पेटी का आकस्मिक जाॅच किया। इस दौरान मितानिनों ने बताया कि विभाग द्वारा उन्हें कोविड-19 के लक्षण के प्राथमिक उपचार के लिए विटामिन सी, जिंक टैबलेट, पैरासिटामाॅल, ओ.आर.एस. घोल सहित अन्य दवाईयां उपलब्ध कराया गया है। चिकित्सकों ने बताया कि प्रोफाइलेक्टिक दवाईयों का वितरण बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने कारगर उपाय है।                                                                                                                                                                       अब कोरेाना की दवाईयां मितानिनों के पास मिलने से लक्षण वाले लोग सीधे दवाई ले सकते है या उनके पास से मंगा सकते है। इससे ग्रामीणों मेें भी जागरूकता बढ़ेगी। लोग एक दूसरे में लक्षण दिखते ही मितानिनों के पास जाकर दवाई खाने के लिए प्रेरित करेंगे। इससे कोरोना का संक्रमण कम होंगे। वहीं मितानिनों और एएनएम के पास दवाईयां नहीं मिलने पर अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर दवाई प्राप्त कर सकते है।                                                                                                                             इसके लिए कोरोना जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश छिकारा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बी.एस. मरकाम, जनपद सीईओ श्रीमती स्निग्धा तिवारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !