जिले के 02 लाख 73 हजार से अधिक राशन कार्डधारियों को एकमुश्त मिलेगा मई-जून का राशन

महासमुंद 24 अप्रैल / कोरोना काल के चलते माह मई-जून यानी दो माह का राशन एक साथ वितरण किया जाएगा। राज्य सरकार ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर राशन कार्ड धारकों को दो माह के लिए चावल का एकमुश्त वितरण किए जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्नपूर्णा श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को मई व जून के लिए चावल का एकमुश्त पात्रतानुसार निःशुल्क वितरण करने के निर्देश जारी किए है। इसका लाभ महासमुंद जिले के 2,73,125 राशनकार्डधारियों को मिलेगा। इनमें अन्त्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित, अन्नपूर्णा एवं सामान्य (एपीएल) के राशन कार्डो के लिए चावल का आबंटन जारी कर वितरण मई में कराया जाएगा।
 
राशन कार्डधारी अपनी सुविधानुसार एक व दो माह का राशन ले सकते है। राशनकार्डधारियों को 02 माह का खाद्यान्न एकमुश्त वितरण करने के संबंध में सूचना के लिए पर्याप्त प्रचार-प्रसार करने निर्देश दिए गए हैं। राशनकार्डधारक अपनी सुविधा अनुसार 01 या 02 माह का चावल प्राप्त कर सकेंगे। उसे 02 माह का चावल एकमुश्त उठाव करने की बाध्यता नहीं होगी। राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के माध्यम से 02 माह के चावल भण्डारण करने कहा है।

कलेक्टर डोमन सिंह ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सभी तहसीलदार, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक, सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अंत्योदय, प्राथमिकता, निःशक्तजन, एकल निराश्रित एवं अन्य श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को माह मई-जून 2021 के लिए चावल का एकमुश्त वितरण किए जाने के कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।  
 
उचित मूल्य दुकानों से वितरण के समय कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उपयुक्त व्यवहार के संबंध में शासन द्वारा जारी समस्त निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए। जिले के सभी उचित मूल्य दुकान संचालकों से माह मार्च 2021 का घोषणा पत्र एवं माह मई 2021 में 2 माह का चावल एवं अन्य राशन सामग्री उठाव के लिए डिमांड ड्राफ्ट 30 अप्रैल 2021 तक प्राप्त कर विभागीय वेबसाइट में डाटा एंट्री पूर्ण कर लिया जाए। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से माह मई 2021 से 1 जून 2021 की खाद्यान्न सामग्री का राशन कार्ड धारी हितग्राहियों को एकमुश्त वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें।

ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer ad inner footer

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Welcome to Chhattisgarh SevaLearn More
Accept !