छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट -रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
पांडुका । छत्तीसगढिय़ा सर्व समाज महासंघ कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए धार्मिक आयोजनों को आयोजित करने के लिए आदेश जारी किये जाने की मांग छत्तीसगढ़ शासन से की है। इस संबंध में महासंघ के अध्यक्ष रमेश यदु ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को पत्र लिखा है। बघेल एवं सिंहदेव को प्रेषित पत्र में यदु ने कहा है कि वर्तमान में संपूर्ण प्रदेश में धार्मिक आयोजनों पर छग शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। चूंकि धार्मिक आयोजनों जैसे-हवन, यज्ञ, भागवत कथा आदि का आयोजित करने की अनुमति दी जाती है तो इससे वातावरण की शुद्धि होगी। पत्र के अंत में श्री यदु द्वारा कहा गया कि अत: आपसे निवेदने है कि कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए इन धार्मिक आयोजनों को आयोजित करने हेतु राज्य शासन से आदेश जारी करवाने की महती कृपा करेंगे, ताकि ऐसे धार्मिक स्थल जहां प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन होते है जिनके लिए लोग महीनो से तैयारी करते हैं उनकी भावनाओं का सम्मान हो सके और हिंदू धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हो सके।
कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए हवन, यज्ञ, भागवत कथा आदि आयोजित करने की अनुमति दे राज्य सरकार-रमेश यदु
अप्रैल 02, 2021
Tags



