छुरा गरियाबंद
छत्तीसगढ़ सेवा न्यूज़
रिपोर्ट -रामकुमार यादव
संपर्क सूत्र-9009867006
छुरा :- फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से है, जहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर का सेवन किया है, मां पिता और बेटे ने जहर का सेवन किया था, जिसमे मां और पिता की मौके पर मौत हो गयी ।वंही उनके बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है । मामला गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है, जहाँ के बेहरापाल गांव में एक ही परिवार के 3 सदस्यों द्वारा जहरखुरानी की घटना सामने आई है, मामले में दुर्गेश साहू उसकी पत्नी पुनिया बाई और बेटे पुष्पेंद्र ने जहर खा लिया है।पत्नी की मौत हो गयी है, वही बेटा अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ाई लड़ रहा है।
जिसकी जानकारी मिलने पर जिला पंचायत सदस्य एवं साहू समाज की प्रदेश पदाधिकारी श्रीमति लक्ष्मी अरुण साहू ने स्थानीय सरपंच ,ग्राम के वरिष्ठजनों के साथ पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलकर ढाढ़स बढ़ाते हुए, बचे पुष्पेंद्र साहू के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
जहर सेवन से मृतक के परिजनों से मिली जिला पंचायत सदस्य:
अप्रैल 02, 2021
Tags

