महासमुन्द 19 अप्रैल /कलेक्टर डोमन सिंह ने कोविड संक्रमण और अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए विकासखंडों में कोविड केयर सेंटर शुरू करने के निर्देश जारी किए थे, उसी परिप्रेक्ष्य में विकासखंड नगर बागबाहरा में कोविड केयर यूनिट का संचालन गत दिनों से प्रारंभ कर दी गई है। इसके लिए ऑक्सीजन सिलेंडर व कॉन्सेट्रेनटर मशीन की व्यवस्था किया गया तथा बी एम ओ व चिकित्सा विभाग के डॉक्टर व स्टाफ ने अपने कोरोना वारियर्स का मोर्चा संभाला है।
उनके समर्पित मेहनत व देखभाल से स्थानीय संक्रमित मरीजो को जीवनरक्षक स्वास्थ्य लाभ होगा।
इसके संचालन के लिए आवश्यक दवाएं , उपकरणों की व्यवस्था के साथ साथ खाद्य सामग्री ,उपयोगी वस्तुओं की व्यवस्था कर ली गई है।नगर पालिका के द्वारा पेयजल ,सफाई इत्यादि किया गया है ।
एस डी एम के बागबाहरा भागवत जायसवाल ने बाताया कि यह सेंटर अब संचालन प्रारम्भ कर चुका है। इसमे विभिन्न विभाग अपना आपसी समन्वय कर इस सेंटर में मूलभूत व्यवस्था स्थापित किये है। यहाँ मरीजो को आवश्यक पोषण,भोजन ,जलपान की व्यवस्था आदिवासी विभाग के अधीक्षक व कर्मचारी के द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है।बागबाहरा में जनपद पंचायत ने 3 कंस्ट्रेक्टर मशीन,2 मॉनिटर ,नगर पालिका ने 2 कंस्ट्रेक्टर मशीन, चंद्राकर समाज ने आर ओ मशीन,1000 आवश्यक दवाइयों का कीट व साहू समाज द्वारा ऑक्सीजन रिफिलिंग का खर्च जैन व पंजाबी समाज द्वारा 12 मीडियम सिलेंडर,थोक सब्ज़ी व्यापारियों द्वारा नियमित सब्ज़ीदान के सहयोग से अतिरिक्त व्यवस्था कर रहे है ताकि कोविड सीटो की संख्या बढ़ सके और सुविधाये भी। इस क्षेत्र के विधायक द्वारिकाधीश यादव भी इस संस्था के संचालन को शुरू करने में विशेष रुचि लिए और सबके समन्वय से यह आवश्यक संस्था प्रारम्भ हो पाया। यह कोविड सेंटर 80 सीटर केंद्र है,जहां लोगो को कोविड प्रोटोकॉल के तहत दवाइयां, इंजेक्शन व डॉक्टरी परामर्श ,भोजन, जलपान दिया जाएगा ताकि उनको संक्रमण से मुक्ति मिल सके। अब बागबाहरा क्षेत्र के मरीजो को भर्ती के लिए जिला कोविड केंद्र या महंगे अस्पतालों और लंबी लाइनों से इज़ाद मिल रही हैं।

