महासमुंद 01 अप्रैल / सहायक संचालक ज़िला जनसंपर्क महासमुंद ने आज गुरुवार को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवाई । सहायक संचालक पाराशर जिला चिकित्सालय में बनाए गए वैक्सीन सेंटर में टीका लगवाने पहुँचें। जहां एंट्री से पहले कोरोना गाइडलाइन के अनुसार सेनेटाइजेशन की व्यवस्था भी की गई थी ।
वैक्सीन सेंटर में प्रवेश करते ही सबसे पहले सुरक्षा कर्मी ने हाथों को सेनेटाइज करवाया. इसके बाद उन्होंने पंजीयन कक्ष में प्रवेश किया । जहां उन्हें कोरोना वैक्सीनेशन की पहली डोज से संबंधित रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई । यहां टीकाकरण कक्ष में उन्हें कोरोना टीके की पहली डोज (कोविड-19 वैक्सीनेशन) लगाई। इसके बाद वे निगरानी कक्ष में गए ।
पूरे छत्तीसगढ़ सहित महासमुंद ज़िले में आज गुरुवार 1 अप्रैल से 45 उम्र से अधिक सभी व्यक्तियों को वैक्सीन लगाई जाना शुरू हुआ है । पाराशर ने जनसम्पर्क विभाग के अपने पात्र साथी अधिकारियों- कर्मचारियों और पत्रकारगणो से भी अपील, आग्रह किया कि कोरोना संक्रमण पूरी तरह खत्म करने और अपने और परिवार के बेहतर स्वास्थ्य के लिए वैक्सीन लगवायें । कोविड-19 गाइडलाइन की पालन करें और लापरवाही ना बरतें का अनुरोध किया ।
महासमुंद जनसंपर्क अधिकारी ने कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया
अप्रैल 01, 2021

